भाषा या शब्द का वह रूप जो शिष्ट समुदाय द्वारा स्वीकृति न हो।
Notation And Format
अंकन और प्रारूप
कोश में सामग्री प्रस्तुत करने हेतु विभिन्न चिह्नों, संकेतों, संक्षेपों की पद्धति तथा प्रविष्टियों के प्रस्तुतीकरण, नीड़बद्धता, अन्योन्य संदर्भ आदि संबंधी व्यवस्था।
Noun
संज्ञा
व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव आदि का नाम।
Number
वचन
शब्द से प्राप्त संख्या संबंधी सूचना।
Obsolete
अप्रचलित / अप्रयुक्त
वह शब्द जो भाषा के तत्कालीन प्रयोग में न हो।
Occasional Meaning
प्रासंगिक अर्थ
देखिए- 'meaning'।
Occasional Use
विरल प्रयोग
देखिए- 'use'।
Occurrence
घटन
शब्द के प्रयुक्त होने की स्थिति।
Onomasiology
नाम अध्ययन
व्यक्तिनामों का अध्ययन, विशेषकर उनका ऐतिहासिक अध्ययन।