logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cuticular ridge
क्यूटिकलीय कटक
क्यूटिकल की अनुदैर्घ्य उभारों के परिणामस्वरूप शरीर के पूरे व्यास पर अथवा केवल पार्श्व प्रक्षेत्र तक सीमित अनुदैर्घ्य कटाव चिह्न।

Cyanide resistant respiration
सायनाइड प्रतिरोधी श्वसन
सायनाइड आॅयन की उपस्थिति में होने वाली श्वसन-प्रक्रिया।

Cyclops
साइक्लॉप्स
नहरूआ (गिनी कृमि) ड्रेकनकुलस और सिस्टोसोमा सर्केरिया पर्णाभ कृमि का जलीय क्रिस्टेशिआई मध्यस्थ परपोषी।

Cyst
पुटी
दीर्घस्थायी, चर्मिल, आशय जैसी संरचना जो अंडों को धारण किए रहती है और मादा की देह भित्ति से बनती है।

Cyst forming heteroderid
पुटीकारी हेटेरोडेरिड
पुटियां बनाने वाले हेटेरोडेरिड-हेटेरोडेरा, ग्लोबोडेरा, पंक्टोडेरा, कैक्टोडेरा, एफेनेस्ट्रेटा, आदि।

Cyst nematode
पुटी सूत्रकृमि
हेटेरोडेरेडी उपकुल के पुटी वाले वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Cytogenetics
कोशिकानुवंशिकी
कोशिकाओं के गुणसूत्र पूरकों, गुसूत्री अपसामान्यताओं तथा उनकी वेशागति का अध्ययन।

Cytokinesis
कोशिका द्रव्य विभाजन
समसूत्रण या अर्धसूत्रण के दौरान कोशिका द्रव्य संकीर्णन अथवा भित्ति निर्माण द्वारा संतति कोशिकाओं में बंट जाना।

Cytokinin
साइटोकाइनिन
कोशिका विभाजन का उद्दीपन करने वाले हार्मोन पदार्थों के समूह में से कोई एक।

Cytology
कोशिका विज्ञान
विज्ञान की वह शाखा जिसमें कोशिकाओं की संरचना तथा उसके प्रकार्यों का अध्ययन किया जाता है।


logo