logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Base metal
आधार धातु
वेल्ड किया जाने वाला धातु।

Base time
मूल - काल
मानक दर पर कार्य करने के लिए नियत समय।

Basic size
मूल साइज / मूल आमाप
सही अनुमानिक आमाप, जिससे सभी सीमक परिवर्तन किये जाते हैं। इसी के आधार पर ही आमाप की सीमाएँ एवं अभिकल्प आमाप निर्धारित होते हैं।

Batch produciton
खेप - उत्पादन
माँग के अनुसार एक ही प्रकार की वस्तुओं का गढबद्ध निर्माण।

Bath tub curve
बाथ टब वक्र
विफलता दर और समय के मध्य वक्र।

Battery ignition system
बैटरी प्रज्वलन तंत्र
इस प्रकार या पम्प का वह हिस्सा जिसमें इंजन/ पम्प बियरिंग परिबद्ध रहती है।

Bead lock rim or ring
बीड पाश रिम
वह वलय जो टायर को रिम के प्रतिकूल थामे रखता है।

Bearing housing
बियरिंग धारक
इंजन या पम्प का वह हिस्सा जिसमें इंजन / पम्प बियरिंग परिबद्ध रहती हैं।

Beat
विस्पन्द
दो भिन्न आवृत्तियों वाले सरल हार्मोनिक राशियों के अध्यारोपण से उत्पन्न आवर्ती विचरण जिसकी आवृत्ति दोनों राशियों की आवृत्ति के अंतर के बराबर होती है।

Bed charge
तली घान
क्यूपला भट्टी की तली में बिछायी जाने वाली कोक परत। प्रथम लोह परत को भी तली घान कहते हैं।


logo