ऐसा पुस्तकालय जिसमें सामयिक, ऐतिहासिक आदि विषयों पर विविध प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होती हों।
theory of mental faculties
मानसिक शक्ति सिद्धांत
मानसिक क्रियाओं को परिभाषित करने की एक पुरानी संकल्पना जिसके अनुसार यह माना जाता था कि मन भिन्न-भिन्न मनःशक्तियों अथवा योग्यताओं से निर्मित है।
ये मनःशक्तियां स्मृति, कल्पना, तर्क, इच्छा आदि हैं जो विशिष्ट अभ्यासों द्वारा प्रशिक्षित की जा सकती हैं। इस संकल्पना ने शिक्षा के क्षेत्र में औपचारिक अनुशासन के सिद्धांत को प्रचलित किया। इसके प्रतिपादक लॉक (Locke) हैं।
theory of primary abilities
मूल-योग्यता सिद्धांत
बुद्धि-परीक्षणों के कारक विश्लेषण के आधार पर थर्स्टन द्वारा प्रतिपादित प्रथामिक मानसिक योग्यतायें जिनमें से मान्य निम्न है :- भाषा-प्रबोध योग्यता, शब्द प्रवाह योग्यता, संख्यात्मक योग्यता, देशिक योग्यता, साहचर्यात्मक स्मृति, प्रत्यक्षवेग और तर्क।
therapeutic counselling
चिकित्सात्मक उपबोधन
व्यक्ति की संवेगात्मक समस्याओं और विकारों का प्रतिकार करने के लिये मौखिक निर्देशन तकनीकों का प्रयोग जिससे उसे उचित परामर्श मिल सके।
therapeutic interview
चिकित्सापरक साक्षात्कार
रोगी से मनश्चिकित्सा हेतु किया गया साक्षात्कार। यह साक्षात्कार नैदानिक तथा मनश्चिकित्सा का एक भाग होता है।
therapeutic pedagogy
उपचारात्मक शिक्षाशास्त्र
शिक्षा के क्षेत्र में बालकों की निर्योग्यताओं को दूर करने के लिये शैक्षिक तकनीकों के माध्यम से प्रशिक्षण देना।
thought unit
विचार-इकाई
वह शब्द समूह जो किसी सार्थक विचार की अभिव्यक्ति करता हो। अधिकांशतः यह दो या दो से अधिक शब्दों का एक ऐसा मुहावरा होता है जो किसी विशेष अर्थ की अभिव्यक्ति करता है और यदि उन को अलग-अलग कर दिया जाए जो उस अर्थ की अभिव्यक्ति नहीं होती।
three track course of study
त्रिधारीय पाठ्यक्रम
एक विशेष क्षेत्र में तीन विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण देने की अध्ययन पाठ योजना जिसमें एक ही कक्षा-समूह के श्रेष्ठ, सामान्य तथा निम्न स्तरीय छात्रों को आवश्यकतानुसार परिवर्तित पाठ्यचर्या द्वारा अधिकाधिक व्यष्टिसापेक्ष शिक्षा दी जाती हो।
threshold
देहली, सीमा
संवेदना और अनुक्रिया उत्पन्न करने में समर्थ उत्तेजना की सीमांत अर्थात न्यूनतम अथवा अधिकतम मात्रा | न्यूनतम मात्रा को न्यूनतम भेद-बोध सीमा कहा जाता सकता है और अधिकतम मात्रा को 'उच्चतम भेद-बोध सीमा'
time error
काल-त्रुटि
प्रस्तुत उत्तेजनाओं के तुलनात्मक परिमाणांकन में वह त्रुटि, जो इस बात पर निर्भर हो कि उत्तेजना किस क्रम से मूल्यांकन के सामने प्रस्तुत की गई है।