logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

service advertisement
सेवा विज्ञापन वह विज्ञापन जिसमें किसी वस्तु नहीं बल्कि सेवाओं का उल्लेख होता है। उदाहरण के लिये, किसी पुस्तक केन्द्र का वह विज्ञापन जिसमें पुस्तक केन्द्र द्वारा बेची जाने वाली पुस्तकों की सूची नहीं होती, बल्कि प्रकाशकों, लेखकों आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी देने की सूचना होती है।

service department
व्यवस्था विभाग, सेवा विभाग वह विभाग जो अपने ग्राहकों को अपने व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य विषयों के संबंध में भी विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है, जैसे रेलगाड़ियों, बसों, आदि के आने-जाने के समय की जानकारी देना।

set and solid
कंपोज करें और रोकें कम्पोजन विभाग को सम्पादकीय विभाग का यह निर्देश कि अमुक पांडुलिपि कम्पोज करके रख ली जाए, किन्तु अगले निर्देश तक या पांडुलिपि में लिखित प्रकाशन तिथि तक रोकी रखी जाए (प्रकाशित न की जाए)।

set flush
अनुपांत, बेहाशिया (1) संज्ञा रूप में--हाशिया छोड़े बिना या पैराग्राफ बनाए बिना कम्पोज की गई सामग्री। (2) क्रिया रूप में--उक्त रीति से कम्पोज करना।

set-solid
भरा-भरा पृष्ठ, ठोस पंक्ति योजन ऐसा पृष्ठ जो खूब घना बनाये जाने के कारण बिल्कुल ठोस दिखाई दे और जिस में श्वेत स्थान बहुत ही कम हो। ऐसे पृष्ठ में विज्ञापन प्रायः नहीं होते।

shaded letter
छायित अक्षर छाया युक्त मुद्राक्षर जिसमें अक्षर के पीछे उसकी परछाई सी दिखाई देती है।

shaded type
छायित अक्षर देखिए 'shaded letter'

shave
कतरना, कोर काटना किनारों को कतर कर चिकना बनाना। इस शब्द का प्रयोग जिल्दसाजी में किया जाता है।

shoot
1. शूट 2. चित्र लेना (1) एक यांत्रिक व्यवस्था जिसके माध्यम से पांडुलिपि, प्रूफ आदि बड़े वेग के साथ सम्पादकीय कक्ष से कम्पोजन कक्ष में पहुंच जाते हैं। टारपीडो जैसे एक बक्स में पांडुलिपियां आदि रख दी जाती हैं और ढकना बंद कर दिया जाता है। उसके पश्चात् यह बक्स सम्पादकीय कक्ष से कम्पोजन कक्ष तक ऊपर जाने वाली एक सुरंग में रख दिया जाता है। बटन दबाते ही वह बक्स बंदूक की नली से छोड़ी गई गोली की तरह भागता है और कंपोजन कक्ष में जा गिरता है। यही प्रक्रिया लौटती बार भी होती है। (2) फोटो के संदर्भ में चित्र लेना।

short
संक्षिप्त समाचार, लघु फिल्म अपेक्षाकृत कम महत्व के संक्षिप्त समाचार।


logo