शब्द का संपृक्त या शैलीगत अर्थ जो कालान्तर में स्थिर होकर सामान्य अर्थ के समान बन जाए। जैसे- 'गँवार' का मूल अर्थ 'गाँव में रहने वाला' (भोला-भाला) अब स्थानान्तरित होकर 'मूर्ख' का अर्थ देने लगा है।
Semantic Unit
अर्थगत इकाई
प्रत्येक शब्द के आर्थी तत्वों का समूह।
Sememe
अर्थिम
अर्थ विश्लेषण की लघुत्तम इकाई।
Semantics
अर्थ विज्ञान
भाषा विज्ञान की वह शाखा जिसमें वैज्ञानिक ढंग से अर्थ का अध्ययन किया जाता है।
Semiotic Triangle
अर्थ त्रिकोण
Ogden and Richards (1952) द्वारा प्रतिपादित ऐसा त्रिकोण जिसमें शब्द, वस्तु एवं अर्थ के संबंध को दिखाया गया है। इस त्रिकोण में यह दिखाया गया है कि शब्द व वस्तु के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अर्थ के माध्यम से दोनों में संबंध स्थापित होता है।
Semotology
अर्थ विज्ञान / शब्दार्थ विज्ञान
Sense
आशय
शब्द से अभिव्यक्त भाव या भाषिकेत्तर जगत की सूचना।
Socially Accepted Sense
समाजीकृत आशय
वह आशय जो वक्ता द्वारा अभिव्यक्त विशिष्ट न होकर समाज द्वारा स्वीकार किया हुआ हो।
Special / Specific Sense
विशिष्ट आशय
वह आशय जो किसी विशेष क्षेत्र अथवा स्थिति विशेष तक सीमित हो।
Structural Sense
संरचनात्मक आशय
वह आशय जो शब्द की व्याकरणिक विशेषताओं से संबंधित हो।