किसी नमूने का क्रमिक तनूकरण । जैसे 1:100 तनूकरण तैयार करने के लिए 1: 10 तनुता के एक भाग में 9 भाग तनुकारी से मिलाना होगा । इस पद्धति से किसी भी नमूने में उपस्थित जीवाणुओं की संख्या का पता लगाते हैं ।
Serology
सीरम विज्ञान
प्रतिरक्षियों और प्रतिजनों के बीच होने वाली प्रतिक्रिया का अध्ययन ।
Serovar (seratype)
सेरोवर (सीरम प्ररूप)
किसी जाति से उपजाति जिसकी पहचान उसके विशिष्ट प्रतिजन संघटन से की जाती है ।
Sessile
अवृंत
बिना वृंत का ।
Sewage
वाहितमल
घरेलू तथा औद्योगिक द्रव या ठोस अपशिष्ट जो मलनलो (नालियों) द्वारा ले जाया जाता है ।
Sewerage system
मलनल तंत्र
कई नालियों का ऐसा तंत्र जो वाहित मल को स्त्रोत से उपचार स्थल तक पहुँचाता है ।
Sex plasmid
लिंग प्लाज्म़िड
एक अधिकाय (episome) जो संयुग्मन (conjugation) के प्रक्रम को शुरू करता है, जिससे गुणसूत्रीय द्रव्य एक जीवाणु से दूसरे जीवाणु में स्थानांतरित हो जाते है ।
Sexual reproduction
लैंगिक जनन
जनन का ऐसा प्रकार जिसमें दो युग्मकों के संलयन से एक निषेचित कोशिका (युग्मनज) बनती है ।
Sheath
आच्छद
कोशिकाओं की श्रृंखला या त्वचारोम घिरी हुई खोखली नलिकाकार रचना । इस शब्द का प्रयोग कुछ ग्रैम-अग्राही जीवाणुओं कशाभों को घेरे हुए आवरण के लिए भी किया जाता है ।
Shine-Dalgarno sequence (SD sequence
शिने-डल्गार्नो अनुक्रम (शि. ड. अनुक्रम)
वह अनुक्रम जो पॉलीप्यूरीन (AGG AGG) का बना होता है और जो प्रारंभक प्रकूट (कोडॉन) से एकदम पहले जीवाण्विक दूत आर.एन.ए. पर स्थित होता है । यह 16S rRNA के 3 - सिरे के अनुक्रम का पूरक है और दूत आर.एन.ए. अणु के लिए लघु राइबोसोम की उपइकाई पर बांधने का कार्य करता है ।