logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Relative efficiency
सापेक्ष दक्षता
ऊष्मीय दक्षता और मानक दक्षता का अनुपात।

Relative efficiency (of an engine)
सापेक्ष दक्षता
इंजन की वास्तविक दक्षता एवं वायु - मानक दक्षता का अनुपात।

Relative humidity
सापेक्ष आर्द्रता
सापेक्ष आर्द्रता = पानी की वाष्प का भार / संतृप्त वायु में पानी की वाष्प का भार।

Relaxation time
विश्रांति काल
चरघातांकी क्षयी राशि के आयाम में 1/e अर्थात् 0.3679 गुणा कमी होने तक का समय।

Reliability
विश्वसनीयता
सुनिश्चित अवधि और परिस्थिति में किसी उत्पाद के विनिर्दिष्ट कार्य के सफल निष्पादन की संभाव्यता।

Repair workshop
सुधार कार्यशाला
वह कार्यशाला, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्य उत्तमता तथा समय की पाबन्दी व शीघ्रता पूर्वक सुधार कार्य निपटाना है। इस कार्यशाला में मशीनें सुधारने के प्रर्याप्त साधन उपलब्ध होते हैं।

Replacement
प्रतिस्थापन
निर्माण दक्षता कम हो जाने पर उचित तरीकों द्वारा पूर्व स्थिति को वापिस लाने के लिये किये गये कार्य।

Resin
रॉल / रेज़िन
एक प्रकार का तैलीय आसंजी पदार्थ जो जैविक पदार्थों अथवा संश्लेषण विधि से प्राप्त किया जाता है।

Resonance
अनुनाद
बलकृत कम्पन में मुक्त आवृत्ति तथा उत्तेजन आवृत्ति के लगभग एक समान होने की दशा।

Response
अनुक्रिया
किसी तन्त्र में निश्चित प्रावस्थाओं में उत्तेजन के फलस्वरूप उत्पन्न गति।


logo