(1) व्यक्तित्व को मनोविज्ञान की एक अलग शाखा मानकर उसका अध्ययन।
(2) समस्त मनोवैज्ञानिक घटनाओं का व्यक्तित्व के चरों के संदर्भ में अध्ययन या व्यक्ति से संबंधित घटनाओं का व्यवस्थित अध्ययन।
Perversity
विपर्यस्तता
समाज द्वारा गर्हित और निंदित आचरण; विशेषकर, काम संबंधों के क्षेत्र में।
Philanthropy
परोपकार, मानवप्रेम
लोगों की भलाई की भावना से प्रेरित होकर किया गया कल्याण-कार्य।
Phonia
दुर्भीति
किसी भी वस्तु का स्थायी, तीव्र, अदम्य, अयुक्तियुक्त और निर्मूल भय जो तंत्रिकाताप का एक प्रमुख लक्षण है।
Physiotherapy
भौतिकचिकित्सा
औषधियों और शल्यक्रिया के अलावा अन्य भौतिक उपायों जैसे जल चिकित्सा वाष्प या ऊष्मा चिकित्सा और मर्दन आदि के द्वारा रोगोपचार की पद्धति।
Physique
शरीरगठन
व्यक्ति के सामान्य संरचनात्मक संगठन का द्योतक एक अनिश्चित शब्द।
Picketing
धरना देना
विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर एक या अनेक व्यक्तियों या कर्मचारियों द्वारा किसी संस्था या प्रतिष्ठान के सामने अहिंसात्मक ढंग से विरोध के प्रदर्शन के लिए बैठ जाना। धरना देने वाले अपने मत का प्रचार करते हैं और अन्य लोगों से अनुसरण करने का आग्रह करते हैं।
Piece rate
उजरती दर, कार्य इकाई दर
वेतन भुगतान की वह पद्धति जिसमें उत्पादन की इकाई के लिये देय मजदूरी निश्चित होती है और कार्मिक को भुगतान उसके कार्य की मात्रा के अनुसार किया जाता है।
Planned family
नियोजित परिवार
ऐसा परिवार जिसमें बच्चों की संख्या व जन्मान्तराल पारिवारिक साधनों और आवश्यकताओं तथा राष्ट्रीय नीति के अनुरूप हो।
Planned parenthood
नियोजित पितृत्व
माता-पिता द्वारा पारिवारिक साधनों एवं आवश्यकताओं के अनुसार बच्चों के जन्म पर नियंत्रण रखना और उनकी शारीरिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति करना जिससे उनमें निहित योग्यताओं का अधिकतम विकास हो सके।