logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Perleche
पर्लेसी
मुख के कोण पर पायी जाने वाली शोथीय अवस्था जो प्रायः केंडिडा एलिगैंस के कारण होती है ।

Permeability
पारगम्यता
कोशिका कला से होकर विभिन्न प्रकार के अणुओं का एक सीमा तक पारगमन ।

Permease
पर्मिएस
एनज़ाइम-समान प्रोटीनों का ऐसा समूह जो कोशिका द्रव्य-कला पर स्थित होता है और उससे होकर जाने वाले पोषक तत्वों के पारगमन की मध्यस्थला करता है ।

Peroxidase
परऑक्सीडेस
हाइड्रोजन पर ऑक्साइड का अपघटन करने वाला एन्ज़ाइम ।

Pertussis
काली खांसी
बोरडीटेल्ला पर्टुसिस नामक जीवाणु के संक्रमण से उत्पन्न बच्चों की तीव्र खांसी । इसे कुकर खांसी भी कहते हैं ।

Ph
पी एच
किसी विलयन में अम्लता या क्षारता के अंश का सूचक [ph=log(i

Phage
विभोजी, फाज़
जीवाणुभोजी विषाणु

Phagocyte
भक्षकाणु
सूक्षमजीवों या अन्य बाहरी कणों का अन्तर्ग्रहण करने वाली कोशिका ।

Phagocytosis
भक्षकाणुक्रिया
वह प्रक्रिया जिसमें श्वेत रुधिर कोशिकाएं अवांछित पदार्थों या कोशिकाओं को खा जाती हैं ।

Phagovar
फैगोवर
जीवाणु जाति का एक उपप्रभेद जो विभिन्न जीवाणु (बैक्टीरिया) फाज़ों के प्रति सुग्राहिता तथा प्रतिरोध की विशिष्टताओं का प्रतिरूप है ।


logo