logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Operational distinctiveness
संक्रियात्‍मक विभेदनशीलता
लोग समावेशिता एवं अलगाववादिता के लिए दंद्वात्‍मक प्रेरकों के मध्य संतुलन स्थापित करने का प्रयास करते हैं जो कि समूहों में अंर्तसमूह विभेदीकरण एवं अंतर्द्वंद्व एक- रूपता के मध्य संतुलन के रूप में किया जाता है।

Operator
संचालक
समस्या समाधान की एक न्याय सम्मत युक्‍ति जो समस्या परिधि के अंदर एक अवस्था को दूसरी अवस्था में अस्थायी रूप में परिवर्तित करती है।

Ophthalmotrope
नेत्रगोलक गतिदर्शित्र
बाह्य नेत्र पेशियों के छह जोड़ों के माडल द्वारा नेत्रगोलक की गतियों को दिखाने के लिए प्रयुक्‍त किया जाने वाला एक उपकरण।

Opposites test
विलोम परीक्षण
एक प्रकार का मानसिक परीक्षण जिसमें पात्र को किसी निर्दिष्‍ट शब्द का विपरीत शब्द बताना होता है।

Ophthalmometer
नेत्रमापी
अ. कार्निया के आगे के धरातल की वक्रता को मापने वाला उपकरण। ब. आंख की जांच करने से संबंधित कोई भी उपकरण।

Optical illusion
दृष्‍टिभ्रम
दृष्‍टि को प्रभावित करने वाला कोई भ्रम जिसका आधार भौतिक भी हो सकता है और मनोवैज्ञानिक भी।

Optic chiasma
दृकतंत्रिका व्यत्यासिका
वह बिंदु, जहां दोनों नेत्रों से आने वाली और प्रमस्तिष्कीय गोलार्धों के पीछे के नेत्र क्षेत्र में जो देखने का केंद्र होता है, जाने वाली दृक्तिंत्रिकाएं मिलकर फिर एक दूसरे से अलग हो जाती हैं।

Optic disc
अक्षि-चक्रिका
दृष्‍टिपटल का वह क्षेत्र जहां दृकतंत्रिका के तंतु दृष्‍टिपटल को छोड़ने से पहले एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं जहां कोई चाक्षुष ग्राहक नहीं होता।

Optic nerve
अक्षि तंत्रिका
दृष्‍टिपटल को चाक्षुष केंद्रों से मिलाने वाली दूसरी कपालीय तंत्रिका।

Optogram
दृष्‍टि प्रतिमा
दृष्‍टिपटल पर बनने वाली कोई भी प्रतिमा जो किसी पदार्थ के प्रकाश परावर्तन से बनती है।


logo