logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Oral aperture
मुख छिद्र
आहार नाल के अगले सिरे पर ओष्ठों से घिरा हुआ छिद्र।

Oral opening
मुख द्वारा
मुख।

Organ-z
जेड अंग
अंडवाहिनी और गर्भाशय के बीच स्थित एक त्रिभुजीय दृढ़ीकृत संरचना जो कुछ ज़िफीनीमा जातियों में पाई जाती है।

Organophosphate
ऑर्गेनोफॉस्फेट, कार्ब-फॉस्फेट
फॉस्फोरस युक्त कार्बनिक यौगिक। उदाहरण - मोनोक्रोटोफॉस, मैलाथिऑन आदि।

Orientation
अभिविन्यास
अंगों या जीवों में उद्दीपन से होने वाला स्थिति-परिवर्तन।

Ornamental cuticle
अलंकृत क्यूटिकल
क्रिकोनिमेटिडों के क्यूटिकल जिसके वलयांशों पर शूल, शल्क और क्रकचन आदि होते हैं।

Osmoregulation
परासरणनियमन
कोशिका में जल तथा विद्युत-अपघटयों की सर्वाधिक अनुकूल स्थिति को बनाए रखने के लिए उसके भीतरी परासरणी दाब का नियंत्रण।

Osmosis
परासरण
विभेदक रूप से पारगम्य झिल्ली के माध्यम से होने वाला विसरण जिससे दो भिन्न सांद्ता वाले विलयनों की साम्यावस्था बनती है।

Osmosium
ऑस्मोसियम
डीमान-वाहिकाओं की कोष जैसी संरचना जिसके द्वारा आंत्र से अपवाही नलिकाएँ गर्भाशय से जुड़ती हैं। ञन्कोलायमिडी में यह शुक्राणु के आशय के रूप में कार्य करती है।

Ottolenchus
ओटोलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। इसमें ओष्ठीय क्षेत्र निम्न, द्विक अनुदैर्ध्य मुड़े रेखा छिद्र वाला; पार्श्व क्षेत्र 2 कटान वाला, गर्भाशयी कोश भग-पश्च होता है।


logo