किसी उक्त चर की आवृत्तियों का वह बंटन जो माध्य की सापेक्षता में सममित हो, जिसकी अधिकांश आवृत्तियाँ माध्य के आस पास हों और दोनों छोरों पर न्यूनतम हों। ऐसे बंटन को प्रसामान्य वक्र से निरूपित किया जाता है।
normalization
मानकीकरण, सामान्यीकरण
किसी बंटन के विभिन्न मूल्यों को प्रसामान्य बंटन के अनुसार प्राप्त मूल्यों में परिवर्तित करना।
normal probability curve
प्रसामान्य सम्भाव्यता वक्र
दे. normal curve
normal training class
नार्मल प्रशिक्षण कक्षा
प्रारम्भिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कक्षा। इस प्रकार की कक्षाओं का पाठ्यक्रम एक अथवा दो वर्ष का होता है। पाठ्यक्रम की समाप्ति पर अध्यापक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है।
normative score
मानकीय प्राप्तांक
एक व्यक्ति द्वारा प्राप्त अंक का परीक्षित समूह की सापेक्षता में परिवर्तित अंक। इसके सामान्य उदाहरण हैं मानक प्राप्तांक, शततमक श्रेणियां तथा बुद्धि लब्धि।
normative study
आदर्शक अध्ययन, मानकीय अध्ययन
किसी चर के मूल्यों, प्रत्याशाओं अथवा मानदण्डों के स्तर की कसौटी निर्धारण के लिए किया गया विशेष अध्ययन अथवा सर्वेक्षण।
normative survey method
मानकीय सर्वेक्षण प्रणाली
अनुसंधान की एक प्रणाली जो संस्थाओं की वर्तमान स्थिति तथा उनसे संबंधित तथ्यों का व्यापक रूप से पता लगाने के लिए प्रयुक्त होती है। इस प्रणाली के द्वारा उन तथ्यों का मानक अथवा सामान्य मूल्य ज्ञात किया जाता है।
numerical facility
सांख्यिक सौकर्य
आरम्भिक संख्या संबंधी संक्रियाओं को सरलता से करने की योग्यता।
numerical operations test
आंकिक संकार्य परीक्षण
परीक्षण जिसमें मूलतः अंको के प्रयोग की योग्यता की परीक्षा ली जाती है।
numerical value
संख्यात्मक मूल्य
किसी मात्रा का गणितीय संकेत में प्रदर्शित मूल्य या आकार।