logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Nervous system
तंत्रिका तंत्र
ग्रसिका के पश्च भाग को घेरने वाला तंत्रिका वलय तथा इससे निकलने वाली विभिन्न तंत्रिकाओं से बना तंत्र जो विभिन्न संवेदी अंगों को तंत्रिकायित करता है।

NETU (TOBRA)
नीटू (टोब्रा)
सूत्रकृमि संचारित नलिकाकार विषाणु।

Neurocyte
तंत्रिकाणु
तंत्रिओन का वह कोशिकापिंड जहाँ केंद्रक स्थित होता है।

Neuron
तंत्रिओन, न्यूरॉन
तंत्रिका तंत्र की प्रकार्यात्मक इकाई।

Neurosecretion
तंत्रिका स्राव
उद्दीपन नुक्रिया के फलस्वरूप तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा स्रावित पदार्थ।

New world nematode
नूतन विश्व सूत्रकृमि
मानव परजीवी निकेटर अमेरिकानस सूत्रकृमि का सामान्य नाम।

Niche
निकेत
किसी जाती का आवास जिसमें उसका निर्वाह होता है और जिसमें वह जीवित रहने के लिए अनुकूलतम पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है।

Nomen dubium
संदिग्ध नाम
किसी जाति का वह नाम जिसके पक्ष में इतने पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं है जो उस प्राणि जाति की पहचान को मान्यता दे सकें।

Nomen novum
नव नाम
किसी वर्गक के पूर्व-निर्धारित नाम के स्थान पर दिया गया नया नाम।

Nomen oblitum
लुप्त नाम
ऐसा नाम जिसकी प्रमाणिकता परिसीमा के अधिनियम के अनुसार खत्म हो गई है।


logo