अ. एक प्रकार का काम-विपर्यय जिसमें व्यक्ति खुद अपने या किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित या पीड़ित होने या अपने को कष्ट देने से काम-सुख का अनुभव करता है। ब. व्यक्ति की विध्वंसात्मक मूलप्रवृत्ति का आत्मोन्मुखी होकर रतिमय हो जाना।
Massed learning
संकलित सीखना
किसी भी कार्य को सीखने के लिए किए जानेवाले अभ्यासों में या उस कार्य के विभिन्न अंशों को सीखने की अवधियों में समय का कोई भी अंतराल न होना या नगण्य अंतराल होना। पूरे काम को एक साथ सीखना।
Mass observation technique
जनसमूह प्रेक्षण प्रविधि
किसी सामाजिक वर्गविशेष की अभिवृत्तियाँ और सम्मतियाँ जानने का एक तरीका जिसमें अनेक प्रेक्षक पूर्व निश्चित स्थानों पर जाकर किसी खास विषय पर उनकी स्वत:स्फूर्त सहज टीका- टिप्पणियां सुनते हैं और उनका विवरण तैयार करते हैं।
Mass reflex
अविभेदित प्रतिवर्त
किसी एक उद्दीपन के प्रति अनेक प्रेरक अंगों द्वारा एक साथ ही अनायास ऐसी अनुक्रियाएं करना जिनमें भेद न किया जा सके।
Mastery motive
पारंगति अभिप्रेरक
अभीष्ट लक्ष्यों को पूरा करने और किसी भी क्षेत्र में श्रेष्ठ बनने की आवश्यकता।
Matched group
समेल समूह
एक प्रकार की प्रयोगात्मक पद्धति जिसमें सारे प्रयोग-पात्रों के जोड़े बनाकर उन्हें पूर्वनिश्चित समान गुणों या योग्यताओं के आधार पर विभिन्न समूहों में बांट दिया जाता है और फिर उन समूहों को विभिन्न प्रायोगिक स्थितियों में रखकर उन पर इन स्थितियों के विभिन्न प्रभावों को मापा जाता है। आमतौर से नियंत्रित समूह के प्रत्येक सदस्य की योग्यता आदि का मिलान परीक्षण-समूह के प्रत्येक सदस्य से किया जाता है। इसे समेल युग्म-प्रविधि भी कहा जाता है।
Matched guise technique
तुल्य शैली तकनीक
किसी वक्ता के केवल वक्तृता शैली के आधार पर लोगों की उसके प्रति अभिवृत्ति के मापन की शोध-विधि।
Matching test
मिलान परीक्षण
एक परीक्षण जिसमें पात्र को एक सूची में दिए गए एकांशों में से दूसरी सूची में दिए गए एकांशों के उपयुक्त या उनसे मेल रखने वाले एकांश चुनने होते हैं। यह मिलान किसी पूर्व-निर्धारित निष्कर्ष पर भी आधारित हो सकता है और पात्र की स्वेच्छा पर भी छोड़ा जा सकता है।
Materialism
भौतिक वाद
यह मत कि मानसिक अवस्थाएँ मस्तिष्क एवं उसके दैहिक प्रक्रमों की उपज होती हैं तथा वे अंतत: मस्तिष्कीय अवस्थाओं में परिणत होती हैं। यह द्वैतवाद के विपरीत है।
Materialization
मूर्तीकरण
प्रचलित विश्वास के अनुसार किसी भौतिक घटना के पीछे भूतप्रेतों का हाथ होना जिसमें वे अस्थाई रूप से साकार हो जाते हैं।