logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Electrical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Magnetomotive force
चुंबकत्व वाहक बल
चुंबकन बल का रेखा-समाकल संदर्भ पथ के साथ। यदि पथ संवृत हो, तो चुंबकन बल का रेखा समाकल एम्पियर टनों का 4π/10 गुणा के बराबर होता है।

Magneto-electric Generator
चुंबकीय विद्युत जनित्र
एक ऐसा जनित्र, जिसमें एक या अधिक स्थायी चुंबको द्वारा चुंबकीय फलक्स उपलब्ध होता है।

Magnetostriction
चुंबकीय विरूपण
प्रत्यास्थ विरूपण परिघटना, जो चुंबकन के साथ होती है।

Maintenance free battery
अनुरक्षण-मुक्त बैटरी
ऐसी द्वितीयक बैटरी, जिसको सामान्य प्रचालन दशा में निर्दिष्ट कार्यकाल की अवधि में अनुरक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

Mass number of a Nucleus
न्यूक्लीयस की द्रव्यमान संख्या
परमाणु न्यूक्लीयस की द्रव्यमान संख्या परमाणु न्यूक्लीयस में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या के योग के बराबर होती है।

Mass resistivity
द्रवयमान प्रतिरोधकता
आयतन प्रतिरोधकता एवं पदार्थ के घनत्व का गुणनफल।

Mass susceptibility
पुंज/स्थूल सुग्राहिता
सुग्राहित एवं चुंबकीय फलक्स घनत्व का भागफल। इसे चिह्न x से दर्शाते हैं।

Material Mass
पदार्थ द्रव्यमान
संवेग और वेग का भागफल।

Maxwell
मेक्सवेल
चुंबकीय फ्लक्स की C.G.S. विद्युत चुंबकीय इकाई।

Maxwell's law
मैक्सवेल का नियम
विद्युत चुंबकीय प्रेरण से संबद्ध मैक्सवेल द्वारा प्रतिपादित एक सिद्धांत, जिसके अनुसार -
(i) विद्युत धारा प्रवाहित करने वाले किन्हीं दो परिपथों की ऐसी अवस्थिति, जिससे इन दोनों में समान चुंबकीय फ्लक्स की सबसे अधिक मात्रा सम्मिलित हो सके।
(ii) प्रत्येक चुंबकीय प्रणाली अपना विन्यास बदलती है , ताकि उत्तेजक परिपथ में धनात्मक दिशा में चुंबकीय फ्लक्स की सबसे अधिक मात्रा उपलब्ध हो सके।


logo