यान्त्रिक कार्यों में हलकी चोट लगाने के लिये लकड़ी का हथौड़ा।
Management control
प्रबन्ध नियंत्रण
प्रबंधकों द्वारा की गई व्यवस्था जिसके द्वारा उद्योग की सम्पूर्ण गतिविधियों का संचालन एवम् नियंत्रण किया जाता है।
Mandrel, expanding
प्रसारी मैंड्रल
यह एक प्रकार की खराद मैंड्रल है जिसे कार्य के अन्दर प्रसारित किया जाता है। ताकि कार्य मैंड्रल पर अच्छी तरह से बंध जाये अर्थात् मैड्रल पर ढीला न रहने पाये।
Mannual element
हस्त अवयव
कार्य का वह अंश जिसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है।
Manual remote control switch boards
हस्तप्रचालित रिमोट नियंत्रण स्विच बोर्ड
यह हस्तप्रचालित परिपथ वियोजक, जोकि बोर्ड से दूर लगाये जाते हैं और हैम्डलों अथवा बोर्ड पर लगे लीवरों द्वारा प्रचालित किये जाते हैं।
Manual repeater
हस्तप्रचालित पुनरावर्तक
टोलीग्राफी में वह पुनरावर्तक जोकि यांत्रिक प्रचालन की बजाय हस्तप्रचालित होता है।
Mrket conduct
बाजार आचरण
विभिन्न उद्यमों का बाजार के प्रति व्यवहार का तरीका। इसमें मुख्य रूप से फर्मों की मूल्य निर्धारण नीति तथा आपसी सम्बन्ध सम्मिलित होते हैं।
Market structure
बाजार संरचना
उत्पादन को उपभोक्ता तक पहुँचाने की विपणन प्रक्रिया।
Mass density
द्रव्य घनत्व
इसको आपेक्षिक द्रव्यमान भी कहते हैं। यह आयतन की प्रति इकाई का द्रव्यमान कहलाता है।
Mass production
पुन्ज उत्पादन
सत्त उत्पादन का वह प्रकार जिसमें वस्तुओं का निर्माण बहुत बड़ी मात्रा में होता है।