logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Limnology
सरोविज्ञान (सरोवर विज्ञान)
विज्ञान की वह शाखा जिसमें सरोवर, झील आदि के स्थिर अलवण जल में पाए जाने वाले जीवधारियों का अध्ययन किया जाता है ।

Linker
सहलग्नक
छोटा संश्लेषी द्विक ओलिगोन्यूक्लिओटाइड, जिसमें कुछ प्रतिबंध एन्जाइम के लिए लक्ष्य स्थल होते हैं । ये पुनर्योगज DNA (Recombinant DNA) के पुनर्निर्माण के दौरान किसी दूसरी एन्ज़ाइम के साथ विदलन द्वारा निर्मित DNA खंड के सिरों पर जोड़े जा सकते हैं ।

Linker scanner mutations
सहलग्नक क्रमवीक्षक उत्परिवर्तन
दो डी.एन.ए. अणुओं में प्रत्येक के सिरे पर जोड़े गए प्रतिबंध खंड

Linking number
सहलग्नी संख्या
वह बारंबारता, जिसमें डी.एन.ए. द्विक की दो लड़ियाँ एक दूसरे को पार (क्रॉस) करती है ।

Lipolytic
वसा - अपघटनी
वसा को पचाने अथवा तोड़ने वाला ।

Liquifaction
लिक्वेफेक्शन
जैल का द्रव अवस्था में परिवर्तन । उदाहरणार्थ जिलेटिनेज नामक प्रोटीनलयनी एंज़ाइम द्वारा जिलेटिन का जल अपघटन ।

Liquid (solution)hybridization
द्रव (विलयन) संकरण
एक विलयन में न्यूक्लीक अम्ल की संपूरक लड़ियों के बीच होने वाली अभिक्रिया ।

Local infection
स्थानीय संक्रमण
ऐसा संक्रमण जो जीव के एक भाग तक ही सीमित होता है ।

Locus
विस्थल
वह स्थान, जहाँ पर गुणसूत्र में विशेष लक्षण वाला जीन स्थित होता है ।

Long period interspersion
दीर्घकालीन अंतःप्रकीर्णन
संजीन (जीनोम) का ऐसा प्रतिरूप जिसमें माध्यम आवृत्तीय और अनावृत्तीय डी.एन.ए. का दीर्घ विस्तार एक के बाद आता रहता है ।


logo