खराद के औजार धारक में प्रयुक्त कोई भी खरादन औजार, इनका नामकरण इनके उपयोग तथा रूप के अनुसार किया जाता है। जैसे खरादन औजार, थूथन औजार, अपकर्तन औजार, रूक्षण औजार, क्षुर औजार आदि।
Lathe work
खराद - कार्य
वह कार्य, जो प्रायः लेथ / खराद पर किया जाता है। इसके अन्तर्गत यांत्रिक संक्रियाओं की लगभग सभी शाखाएँ आती हैं।
Lay out man
अभिन्यास-कार्मिक
अत्यन्त कुशल कार्मिक, जो शीट या संरचनात्मक धातु के ऊपर निर्देश रेखाओं, छिद्रों परिरेखाओं विभाओं एवं दिशाओं को चिन्हित करता है ताकि बाद में उस पर मशीनी संक्रियाओं (जैसे प्ररूपण, कर्तन, बरमाई, समांकृतन आदि) का निष्पादन किया जा सके।
Lay shaft
सहायक शाफ्ट
सहायक , गौण, सगियर शाफ्ट।
Layign out
अभिन्यासन
कार्य का चिन्हण या व्यवस्थापन, विशेष रूप से प्लेट कार्य का ताकि कर्तन, बरमाई आदि संक्रियाओं के लिये तैयार रहे।
Lead
अग्रता
(1) पेंच - चूड़ी द्वारा परिक्रमण में चली दूरी।
(2) कुंडलिनी की अग्रता, दंत - अनुरेख, जिसका हिस्सा बनता है।
Lead angle
अग्रता कोण
(1) कुण्डलिनी स्पर या वर्ग गरारी के लिये दंत - अनुभेख का कोण।
(2) कुण्डलिनी - कोण का पूरक। कुण्डलिनी पर स्पर्श रेखा और अनुप्रस्थ समतल के बीच का न्यून कोण।
(3) समातर पेंच चूड़ी पर, सम्पर्क - बिंदु पर कुण्डलनी के ऊपर स्पर्शरेखा और अक्ष के अनुलम्ब समतल के मध्य न्यून कोण।
Lead line
अग्रता रेखा
भाप इंजन सूचक आरेख में, वाम-हस्त ऊर्ध्वाधर रेखा जो अग्रता के लिये द्वार खुलने की मात्रा बतलाती है या इस प्रकार भी कह सकते हैं कि यह कार्यकारी स्ट्रोक के प्रारम्भ पर दाम में वृद्धि को सूचित करती है। इसे पूर्ण-प्रवेश रेखा भी कहते हैं।
Lead of valve
बाल्व - अग्रता
जब भाप इंजन का पिस्टन अपने कार्यकारी स्ट्रोक को प्रारम्भ करता है तो उस समय सर्पी-वाल्व भाप के लिये द्वार को जितना खोलता है उस खुलाव को वाल्व-अग्रात कहेंगे।
Lead screw
अग्रण - पेंच
खराद-मंच के सामने लम्बाई में लगा सही पेंच जो औजार-काठी को लम्बाई में नियमित रूप से चलाता है।