logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Input device
निवेश युक्ति आँकड़ों की प्रविष्टि के लिए हार्डवेयर घटक।

Intake rate or infiltration velocity
अंतर्ग्रहण दर (गतिमान), निस्यंदन वेग मृदा में पानी के प्रवेश की दर जो समय की प्रति इकाई के साथ पानी की गहराई तक पहुँचने के रूप में अभिव्यक्त की जाती है।

Integrade
अन्तराक्रम ऐसी मृदा जिसमें दो या दो से अधिक आनुवंशिकतः संबद्ध मृदा समूहों के सामान्यतया सुविकसित, सुस्पष्ट अभिलक्षण होते हैं।

Inter crops
अंतरा फसलें प्रति इकाई क्षेत्र से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु वृक्षों या फसलों की कतारों के बीच उगाई गई अन्य फसलें।

Interfaces
अंतरापृष्ठ ठोस तथा तरल पदार्थ के बीच का संपर्क पृष्ठ अथवा वह पृष्ठ जहाँ एक-दूसरे में विलीन न होने वाले तरल पदार्थ मिलते हैं।

Interference
व्यतिकरण वर्ण न्यूटन स्केल का वह रंग जो क्रॉस ध्रुवणों के बीच द्विअपवर्तक खनिज की जाँच के दौरान परिलक्षित होता हैं।

Intergrade
अंतराक्रमण वह मृदा संसाधन जिसमें आनुवंशिक रूप से संबद्ध दो या अधिक मृदा वर्गीकरण-इकाइयों के लक्षण पाए जाते हैं।

Interlayer
अंतःस्तर किसी क्रिस्टल में परतों के बीच की सामग्री जिसमें धनायन, जलयोजित धनायन, जैव अणु तथा हाइड्रोऑक्साइड ग्रुप या संस्तर का समावेश होता है।

Interpolate
अंतर्वेशन अध्ययन किए गए परिवर्ती स्थलों के गुणों के आधार पर किसी गैर प्रतिदर्श के गुणों का अनुमान लगाना।

Interstratification
अंतरास्तरण किसी चिति में सिलिकेट परतों का नियमित यादृच्छिक मिश्रण।


logo