logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Illustrative Fiction
निदर्शनात्मक कल्पितार्थ वैहिंगर (Vaihinger) के अनुसार, किसी प्रत्यय के लिए एक चित्र का प्रयोग करके सूक्ष्म को स्थूल या इंद्रियगम्य (और इस प्रकार एक मिथ्या) रूप देने की प्रणाली।

Illustrative Symbol
निदर्शी प्रतीक जॉनसन के अनुसार, वर्णमाला का कोई अक्षर जिसका प्रयोग किसी वस्तु के स्थान पर किया जाता है। जैसे : `सभी क ख हैं` में `क` और `ख`।

Imaginative Generalization
कल्पनात्मक सामान्य़ीकरण ह्वाइटहेड के अनुसार, ज्ञान के किसी सीमित क्षेत्र में कुछ विशेषताओं के सामान्य होने की संभावना को मानते हुए कल्पना से उन्हें सामान्य तात्विक सिद्धांत बना देने की क्रिया।

Imitationism
अनुकरणवाद पोलैण्ड के समसामयिक दार्शनिक कोटारबिन्सकी (Kotarbinski) का वह मत कि दूसरों की मानसिक अवस्थाओं और प्रक्रियाओं से संबंधित कथनों को श्रोता केवल उनके व्यवहार का अनुकरण करके ही समझ सकता है।

Immaculate Conception
निष्कलंक गर्भाधान रोमन कैथोलिकों के एक धार्मिक विश्वास के अनुसार कुमारी मरियम (ईसा मसीह की माता) के गर्भ में ईसा मसीह पवित्र रीति से आये।

Immanence
अंतर्यामित्व अन्तर्व्याप्त या अनुस्यूत होने की विशेषता। ईश्वर और जगत् के मध्य संबंध दर्शाने का एक सिद्धांत।

Immanence Philosophy
अन्तर्यामित्व-दर्शन जर्मन दार्शनिक विल्हेल्म शपे (Wilhelm Schuppe, 1836-1913) का प्रत्ययवादी दर्शन जो परिच्छिन्न चेतना की अंतर्वस्तु में समाविष्ट सामान्य अंश को विश्व-चेतना का विषय मानता है, और फलतः विश्व को प्रत्येक परिच्छिन्न चेतना में `अन्तर्व्याप्त` मानता है।

Immanent Activity
अतर्वर्ती क्रिया 1. तर्कशास्त्र में मन की वह क्रिया जो ज्ञान के विषय पर कोई प्रभाव उत्पन्न नहीं करती है। 2. ईसाई धर्मशास्त्र में ईसा का सृजन इस क्रिया द्वारा हुआ था।

Immanental Theory
अंतर्व्यापी-सिद्धांत नव्य यथार्थवादियों का वह सिद्धांत जिसमें प्रत्यक्ष और संकल्प में मन एवम् शरीर के परस्पर ओत-प्रोत एवम् अनुस्यूत होने के कारण उनके द्वैत को निरस्त किया गया है।

Immanent Causation
अंतर्वर्ती कारणता किसी व्यवस्था या तंत्र के आंतरिक अवयवों के मध्य होने वाला कार्यकारणात्मक परिवर्तन, जिसमें उस तंत्र के बाहर के किसी तत्त्व या कारण का हाथ नहीं होता।


logo