logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Inspection department
निरीक्षण अनुभाग
वह अनुभाग, जिसमें विभिन्न निर्मित वस्तुओं का निरीक्षण किया जाता है।

Instruction sheet
अनुदेश पत्र
हिदायतों का एक क्रमबद्ध विवरण।

Insulated wall
ऊष्मारोधी भित्ति
वह भित्ति जिसके आर - पार ऊष्मा का प्रवाह नहीं हो सकता है।

Integration of industries
औद्योगिक एकीकरण
समान या असमान व्यवसायों को मिलाकर एक प्रबन्ध के अंतर्गत लाना।

Intensity of pressure
दाब की तीव्रता
इकाई क्षेत्रफल पर बल अथवा दाब, दाब की तीव्रता कहलाता है। इसे इकाई दाब अथवा केवल दाब भी कहते हैं। दाब की तीव्रता दाब / क्षेत्रफल p = p/a

Internal energy
आंतरिक ऊर्जा
किसी पदार्थ की आणविक और परमाण्विक संरचना में निहित ऊर्जा।

Internal energy of vaporization
वाष्पन की आन्तरिक ऊर्जा
1. भाप में गुप्त ऊष्मा को वाष्पन की आन्तरिक ऊर्जा करतें हैं।
2. वाष्पन प्रक्रम में वाष्पन की आन्तरिक ऊर्जा निकाय की ऐन्थैल्पी और उस निकाय के दाब और आयतन के गुणनफल का अन्तर होता है।

Internal failure cost
आंतरिक अवगुणता लागत
ग्राहक को भेजने से पूर्व दृष्ट उत्पाद अवगुणता की लागत। इसमें छेप्य लागत, पुनः कार्य लागत, पुनरीक्षण लागत, कार्य बाधा लागत, उत्पादन हानि लागत तथा निपटान लागत आदि समाविष्ट हैं।

Internal gear
आन्तरिक गियर
वह गियर, जिनमें से एक शाफ्ट पर तो बड़ी गरारी लगी होती है जिसकी आन्तरिक परिधि पर दाँते कटे होते है तथा दूसरे शाफ्ट पर छोटी गरारी लगी होती है जिसके वाह्य परिधि पर दाँते कटे हैं।

Interstage diaphram
अन्तरापदीय मध्यपट
व्यारोधिका, जो बहु - पद - पम्प की पदों को अलग - अलग करता है।


logo