logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Heterozenous
हेटेरोजिनस
ऐसा जीवन चक्र जिसमें एक मध्यस्थ या पारवाही परपो, अनिवार्य रूप से होता है।

Hierarchy
पदानुक्रम
विभिन्न टैक्सा (वर्गक) स्तरों को स्पष्टतः सूचित करने वाली वर्गीकरण की श्रेणी पद्धति।

Higher taxon
उच्चतर वर्गक
किसी एक उच्चतर श्रेणी में रखा गया वर्गक।

Hind gut
पश्चांत्र (दे. Proctodeum)

Hirschmanniella
हिर्शमैनियेला
प्रैटिलेंकिडी कुल का एक वंश। शरीर लंबा तथा छरहरा; शूकिका स्थूल; ग्रसिका ग्रंथियां अधर आच्छद वाली; अंडाशय उभयअंडाशयी; पुच्छ लंबी तथा शंकु पर तीक्ष्ण (mucronate) संरचना होती है।

Histone
हिस्टोन
क्षारकीय प्रोटीनों का एक वर्ग जो सुंकेंद्रकी कोशिका के गुणसूत्रों में डी.एन.ए. से संबद्ध रहता है।

Histopathology
ऊतक रोगविज्ञान
परपोषी में रोगजनक/परजीवी द्वारा होने वाले कोशिकीय परिवर्तनों का अध्ययन।

Histotylenchus
हिस्टोटाइलेन्कस
बेलोनोलायमिडी कुल का एक वंश। अविच्छिन्न सिर शरीर से लगा हुआ; पार्श्व क्षेत्र प्रायः गर्तिकायुक्त 4 कटानों वाला; शूकिका मजबूत अग्र शंकु भाग असममितीय जिसकी अवकाशिका आधार के पास कोणीय होती है। ग्रसिका ग्रंथियां आंत्र पर पृष्ठीय रूप से फैली हुई; आंत्र मलाशय पर फैली हुई; भगपल्लव भग गुहिका में स्थित; पुच्छ पर पश्चक होते हैं।

Holodic medium
होलोडिक माध्यम
वह संवर्धन-माध्यम जिसमें सभी समायनिक घटकों की जानकारी हो।

Hologonic
पूर्णजनदी
ऐसी मादा जिसमें जनन कोशिकाएँ पूरे जनद में बनती हैं। उदा.-ट्रिक्यूरॉइडिया तथा डाइऑक्टोफाइमेटॉइडिया।


logo