logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Heat pump
ऊष्मा पम्प
एक यांत्रिक युक्ति जो तापन हेतु ऊष्मा को ठण्डे निकाय से गर्म निकाय में प्रेषित करती है।

Heat radiation
ऊष्मा विकिरण
विद्युत चुम्बकीय तरंग के रूप में ऊर्जा ऊत्सर्जन जिसका प्रभाव तापन होता है।

Heat source
ऊष्मा स्रोत
कोई भी युक्ति या निकाय जिससे ऊष्मा प्राप्त होती है।

Heat transfer coefficient
ऊष्मांतरण गुणांक
इकाई क्षेत्रफल तथा इकाई तापांतर पर ऊष्मांतरण की दर। इसे इकाई पृष्ठ तापीय चालकत्व भी कहते हैं।

Heat treatment
ऊष्मा उपचार
अपेक्षित गुणधर्म उपलब्धि के लिये धातु अधातु एवं अन्य पदार्थों का नियंत्रित शीतन और तापन।

Heat treatment section
ऊष्मा उपचार अनुभाग
ढलाई शाला का वह भाग जहाँ पर ढलवां वस्तुओं को ऊष्मा उपचार देते हैं।

Heavy force & shrink fit
भारी बल एवं संकुचन फिट (बहुत अधिक ऋणात्मक छूट)
इस प्रकार की संकुचन फिटों का उपयोग इस्पात-छिद्रों के लिये किया जाता है जहाँ पर धातु को इतना अधिक प्रतिबलित किया जाता है कि इसकी प्रत्यास्थ-सीमा भी पार हो जाती है। इन फिटों में ढलवां लोहे-छिद्रों में अत्यधिक प्रतिबल उत्पन्न होता है। संकुचन फिटों का व्यापक उपयोग उन स्थलों पर किया जाता है जहाँ पर भारी-बल फिट संभव नहीं है जैसे लोकोमोटिव पहिये-टायर तथा वृहत-इंजनों की भारी क्रैंक चक्रिका आदि।

Helical gear
कुण्डलित गियर
इनके दाँतों का आकार ऐसा होता है जैसे कि प्रत्येक दाँता कुण्डली का एक भाग हो। इनका प्रयोग उच्च चालों पर किया जाता है।

High frequency induction furnance
उच्चावृत्ति प्रेरण भट्टी
वह भट्टी जिसमें विद्युत - चुम्बकीय प्रेरण द्वारा अपेक्षित ऊष्मा उत्पन्न करके धातु को पिघलाया या गर्म किया जाता है। इसमें प्रत्यावर्ती धारा से स​क्रियित कुण्डली के अन्दर धातु को रखकर गर्म अथवा पिघलाया जाता है।

High pass filter
उच्च पारक फिल्टर
तरंग संप्रेषण पारक फिल्टर जिसके बैण्ड की प्रेषण सीमा निम्न विक्षेद आवृत्ति (शून्य से अधिक) से लेकर अपरिमित उच्च आवृत्ति के बीच रहती है।


logo