logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Group psychotherapy
समूह-मनश्चिकित्सा
बहुधा समान रोग वाले अनेक मानसिक रोगियों का किसी कुशल मनश्चिकित्सक की देख-रेख में एक साथ उपचार करने की एक विशिष्ट प्रणाली जिसमें रोगी सामूहिक रूप से अपनी समस्याओं पर स्वच्छंद विचार-विमर्श करते हैं और चिकित्सक प्रायः पृष्ठ-भूमि में रहता है।

Group therapy
समूह चिकित्सा
विकासग्रस्त व्यक्तियों के उपचार की वह विधि जिसमें उपचार का मुख्य साधन सामूहिक स्थिति और क्रिया में होता है।

Group unity
समूह एकता
कार्यात्मक समूह की वह विशेषता जिसमें परस्पर क्रिया करने वाले व्यक्ति एकताबद्ध रहते हैं और इससे कार्यरत सदस्यों की एकता और दृढ़ होती है। यह समूह के व्यक्तियों के समान उद्देश्यों और समूह की संरचना पर निर्भर करता है।

Group will
समूह संकल्प
दो या अधिक सहभागियों का यह विचार कि समूह संकल्प प्रत्येक भागग्राहियों के कुल विचारों से भिन्न होता है।

Guaranteed base rate
गारंटित मूल दर, प्रत्याभूत मूल दर
बोनस मजदूरी प्रणाली के अन्तर्गत तय की गयी वेतन की वह दर जिसे कर्मचारी सदा प्राप्त करता है, चाहे उसका कार्य निर्धारित कोटा अथवा मानक के अनुरूप हो या नहीं।

Guidance services
निर्देशन सेवाएं
वैयक्तिक ज्ञान और क्षमता बढ़ाने के लिए दी जाने वाली समस्त मार्गदर्शन संबंधी सेवाएं जिससे व्यक्ति समृद्ध और संतोषप्रद जीवन के लिये प्रयत्नशील हो सके, जैसे बाल निर्देशन, व्यावसायिक निर्देशन और पारिवारिक निर्देशन आदि।

Guided group interaction
निर्देशित समूह-अन्तर्क्रिया
समूह के सदस्यों की अन्योन्य क्रियाओं का समूह के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इस प्रकार निर्देशन करना कि प्रत्येक सदस्य स्वयं को अन्य सदस्यों तथा संपूर्ण समूह से संबद्ध अनुभव करे और अपने समूह तथा सामुदायिक विकास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उपलब्ध अवसर और संसाधनों का उपयोग कर सके।

Guilt
अपराध, दोष
वह मनोभाव जिसमें व्यक्ति अपने किए को गलत समझता है। यह भाव प्रायः नैतिक एवं सामाजिक प्रतिमानों के विपरीत कार्यों तथा विचारों के कारण पैदा होता है।


logo