logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Flocculate
ऊर्ण, ऊर्ण पिंडन सूक्ष्म मृदा कणों विशेषतः मृत्तिका का छोटे गुच्छों या ऊणों में पुंजन।

Flood plain
बाढ़ मैदान किसी नदी का सीमावर्ती क्षेत्र जहाँ बार-बार बाढ़ आती रहती है।

Flour apatite
फ्लोर ऐपेटाइट ऐपेटाइट वर्ग का एक खनिज जिसमें फ्लोरीन होता है। यह शैल फॉस्फेट का प्रमुख खनिज होता है।

Fluvial deposits
नदीय निक्षेप नदियों या नालों द्वारा वाहित जनक पदार्थों का जमाव।

Fodder crop
चारा फसल कृष्य पौधों की वे जातियाँ जिनका उपयोग चारे के लिए किया जाता है।

Font
फोन्ट वे प्रतीक जिनका प्रयोग रेखांकन या मूल पाठ के प्रदर्शनार्थ विभिन्‍न आमुखों को दर्शाने के लिए किया जाता है।

Foot slope
पाद ढाल ढालू क्षेत्र का वह निचला कम ढालू भाग जो पश्‍च ढाल के पृष्‍ठ पर होता है।

Fourier analysis
फुरिये विश्‍लेषण वह विधि जिसके अनुसार काल श्रेणियों और स्थानिक आँकड़ों को ज्या और कोज्या तरंगों में वियोजित किया जाता है।

Fragipan
भंगुर अधःस्तर मृदाओं में सघन और भंगुर दृढ़पटल अथवा अधःपरत जिसमें मृदाओं की कठोरता अधिक मृत्तिका अंश अथवा सीमेन्टीकरण के कारण नहीं बल्कि मुख्य रूप से अत्यधिक के कारण होती है।

Free ground water
मुक्त भौम जल संतृप्ति क्षेत्र के परस्पर जुड़े अंतरालों में पाया जाने वाला भौम जल जो अप्रवेश्य रोधिका तक नीचे उतर जाता है और गुरूत्वाकर्षण के प्रभाव से भौम जल स्तर के ढाल की ओर जाता है।


logo