कोई भी चीज, जो मजबूती से बांधने के लिए प्रयोग की जाती है जैसे रिपट बोल्ट स्टैंड आदि के साथ स्थाई या अस्थाई रूप से जोड़ा जाता है। कीली और रिवेट स्थायी रूप से जोड़ती है तथा बोल्ट और चटखनी अस्थाई रूप से जोड़ने के लिए प्रयोग की जाती है।
Fatigue allowance
श्रांति छूट
किसी कार्य की विशिष्ट प्रक्रिया के कारण होने वाली श्रमिक की मानसिक और शरीरिक थकान को ध्यान में रखकर दी जाने वाली छूट।
Fatigue limit = fatigue strength
श्रांति सीमा/श्रांति सामर्थ्य
यह वह प्रतिबल है, जिसको किसी अवयव पर निश्चित संख्या में प्रत्यावर्तन करने से उसका विफलन हो सकता है।
Fatigue of metals
धातु श्रांति
धातुओं पर उच्चावच अथवा विलोमी प्रतिबल लगने के कारण सामर्थ्य ह्रास।
Fatigue - testing machine
श्रांति परीक्षण मशीन
वह मशीन, जो परीक्षण किये जाने वाले कार्य पर तेजी से प्रतिबल में उतार-चढ़ाव करती है ताकि कार्य की श्रांति सीमा जांची जा सके।
Faying face or surface
विरचित पृष्ठ
(1) किसी लकड़ी अथवा धातु की वह सतह जोकि आसन में फिट करने के लिए बनाई जाती है।
(2) मिलन या सम्पर्क पृष्ठ जहाँ पर दो या दो से अधिक अवयवों को एक साथ रिपट किया जाता है।
Feathering paddle
पंखदार पैडल
पैडल - चक्र, जिनको इस प्रकार नियंत्रित किया जाता है कि पंख पानी में समकोण पर घुसें और बाहर निकलें।
Feed
प्रभरण
(1) मशीन कार्य में उस वस्तु की क्रमशः आपूर्ति जिस पर कार्य किया जाता है।
(2) मशीन टूल कार्यों में यह कृत्य एवं कर्तक के मध्य सापेक्ष विस्थापन होता है जैसे खराद कार्य में कर्तक का बढ़ाव।
Feed check valve
प्रभरण निरोध वाल्व
निरोध वाल्व, जिसके द्वारा प्रभरण जल भाप बॉयलर में प्रवेश करता है तथा पम्प के कार्य न करने के समय प्रभरण जल वाल्व से वापस नहीं लौटता है।
Feed cutter
चारा कर्तक
बहुत से कृषि में प्रयोग किए जाने वाले औजार इस वर्ग में आते हैं। यह सभी पशुओं के लिए चारा तैयार करते हैं इसमें चारा काटने की मशीन, जड़ों को छोटा - छोटा काटने वाली मशीन आदि आते हैं।