व्यक्ति की दुश्चिंता, रक्षायुक्तियों और चरित्र के अध्ययन पर विशेष बल देने वाला मनोविश्लेषणात्मक अनुसंधान और सिद्धांत।
Ego resistance
अहं प्रतिरोध
मनोविश्लेषण के समय रोगी का अपने दमित आवेगों को न पहचानने और तंत्रिकातापीय या अस्वस्थकर रक्षायुक्तियों को न छोड़ने पर अड़े रहना।
Ego strength scale
अहं सामर्थ्य मापनी, अहं बल मापनी
व्यक्ति की प्रतिकूल और अनुकूल सभी प्रकार की परिस्थितियों में अपने अहं को अक्षुण्ण रखने की योग्यता मापनी।
Ego structure
अहं संरचना
अहम् की प्रक्रियाओं को प्रभावित करने वाली व्यक्तित्व के ताने-बाने की आग्रही विशेषताएँ।
Ego threat
अहं तर्जन
अदम्य मूलप्रवृत्यात्मक आवेगों का ऐसा दबाव जो व्यक्ति द्वारा देखी-समझी गई वास्तविक परिस्थिति के विरुद्ध होता है। ऐसा ही दबाव पराहम् के निषेधों पर भी पड़ता है।
Egoistic relative deprivation
अहम्वादी सापेक्ष वंचन
एक व्यक्तिगत अनुभूति जिसमें व्यक्ति को अपनी आकांक्षाओं अथवा दूसरे व्यक्तियों की तुलना में जितना पाने का अधिकारी है, उससे कम मिला है।
Ego-object polarity
अहं-अनहं ध्र्रुवता
अहं और अहमेतर पदार्थों में सदैव सुस्पष्ट भेद बनाए रखने की प्रवृत्ति।
Egopathy
अहं विकृति
दूसरों को नीचा दिखाकर अपने को उनसे श्रेष्ठ और बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने के प्रयास में उत्पन्न होने वाली शत्रुता और विद्वेष की भावना।
Eidetic imagery
मूर्तकल्पी प्रतिमा
किसी पदार्थ का एक प्रकार का विशद और सुस्पष्ट प्रतिमामूलक मानसिक प्रत्यक्षण जिसमें व्यक्ति को ऐसा लगता है मानों वह उस पदार्थ को साक्षात् देख रहा हो जब कि सामान्यत: वह प्रतिमा या कल्पित पदार्थ उसे यथार्थ में इंद्रियगोचर नही हो रहा होता।
Eidotropic (perception)
मूर्तानुवर्ती (प्रत्यक्षण)
किसी पदार्थ का ऐसा प्रत्यक्षण जिसमें व्यक्ति उसको उसके वास्तविक रूप से भी अधिक विशद और स्पष्ट रूप से देखता है। इस प्रकार किसी ड्राइंग में किसी एक या दो सीधी-सादी किंतु महत्वपूर्ण रेखाओं को देखने से उस पदार्थ का स्पष्ट चित्र आंखों के सामने आ सकता है।