logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Exogenic criminal
कारणवश अपराधी
ऐसे अपराधी जिनकी आपराधिक प्रवृत्ति का कारण समाज एवं पर्यावरण को माना जाता है।

Expanded personality
विस्तारित व्यक्तित्व
व्यक्ति के भौतिक शरीर के अलावा उसकी संपत्ति, प्रियजन, सामाजिक संगठन, विचार, आदतें, गुण, स्मृतियाँ तथा प्रयोजन जो उसे बहुत प्रिय होते हैं।

Experimental group
प्रयोगात्मक समूह
अनेक लोगों पर एक ही समय में किसी विशेष बात को लेकर परीक्षण करना जिससे यह पता चल सके कि उन पर उस विशेष बात का क्या प्रभाव पड़ा।

Exploitation of labour
श्रमिक शोषण
ऐसी स्थिति जबकि नियोक्ता कर्मचारियों को उत्पादन के लिए उनके योगदान अथवा अपनी आमदनी के अनुरूप वेतन नहीं देता।

Exploratory research
समन्वेषी अनुसंधान
किसी क्षेत्र, विषय अथवा समस्या से सम्बन्धित आधारभूत तथ्यों के संकलन के लिये किया गया अध्ययन। इसका उद्देश्य समस्या का निरूपण तथा परिकल्पना के निर्माण केलिए आधिर तैयार करना होता है।

Extramural employment
काराबाह्य रोजगार
केदियों को कारागार से बाहर सड़क बनाने या अन्य निर्माण कार्य पर लगाना।

Extramural function
बाहरी कार्य
मजदूर संघों की वे कार्यवाहियां जिनके अन्तर्गत संघ के सदस्यों को कठिनाई के समय आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। शिक्षा, मनोरंजन तथा आवास संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के कार्य भी इसी श्रेणी में आते है।

Extraversion
बहिर्मुखता
किसी व्यक्ति की अभिरुचियों और शक्तियों की मुख्यरूप से अपने से अलग बाह्य या वस्तुपरक पदार्थों और सामाजिक गतिविधियों की ओर ही उन्मुख रहने की प्रवृत्ति।

Extravert
बहिर्मुखी
वह व्यक्ति जो मिलनसार, हर काम में रुचि लेने वाला, दूसरों से जल्दी प्रभावित होने वाला, परम्परा का आदर करने वाला, अपने उद्देश्यों और कर्मों के प्रति कम सजग रहने वाला और ज्यादा बातचीत पसन्द करने वाला हो।

Extravert personality
बहिर्मुखी व्यक्तित्व
देo extraversion.


logo