logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Endonuclease
एंडोन्यूक्लिएस
एक एंजाइम जो न्यूक्लिक अम्ल के सूत्र में उपस्थित बंधों को तोड़ता है । एन्जाइम एक सूत्री अथवा द्विसूत्री डी.एन.ए. अथवा आर.एन.ए. विशिष्ट हो सकता है ।

Endoparasite
अंतः परजीवी
जीव जो किसी बड़े जीव के भीतर रहकर उसे हानि पहुँचाता है ।

Endophyte
अंतः पादपी
(शैवाल के संबंध में) मुक्त रूप से न रहकर अन्य जीवों में रहने वाला ।

Endolplasmic reticulam
अंतर्द्रव्यी जालिका
कोशिका द्रव्य की चपटी झिल्ली, थैलियां और नलिकाएं जिनकी जैव संश्लेषण, अभिगमन तथा सुकेंद्रकीय (यूकैरोटों) के निचयन में भूमिका होती है ।

Endospore
अंतर्बीजाणु, बीजाणु अंतश्चोल
मूल भित्ति के भीतर जीवद्रव्यक (protoplast) के क्रमिक विभाजन से बनने वाला अचल बीजाणु ।

Endosymbiosis
अंतः सहजीवन, अंतः सहजीविता
वह सहजीवन जिसमें एक जीव दूसरे जीव के भीतर ही रहता है ।

Endothermic
आन्तरोष्मी
(रासायनक अभिक्रिया से संबंधित) जिसमें पूर्ण रूप से ऊर्जा खपत होती है ।

Endotoxin
अंतराविष
किसी ग्रैम-अग्राही जीवाणु की कोशिका भित्ति से व्युत्पन्न प्राणी विष विशेषतः बाहरी झिल्ली का लिपिड A भाग ।

Endotrophic
परांतः पोषित
कवकमूल (माइकोराइज़ा) के संबंध में जिसमें कवकजाल जड़ वल्कुट कोशिकाओं में पनपता है ।

Endozoic
अंतः जंतुक
किसी जंतु के शरीर के भीतर रहने वाला ।


logo