logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Electromechanical coupling factor
विद्युत - यांत्रिक युग्मन गुणक
विद्युत - ट्रांसड्यूसर और यांत्रिक तन्त्र के युगमित होने के फलस्वरूप उनके अभिलक्षणों के परस्पर प्रभाव को व्यक्त करने वाला गुणक।

Electroplating shop
विद्युत लेपनशाला
इसमें धातु चादरों से निर्मित वस्तुओं को सुन्दर व संक्षारण प्रतिरोधक बनाने के लिए उनके ऊपर निकल, क्रोमियम आदि का लेप काय जाता है।

Electrostriction
विद्युत विरूपण
वह परिघटना जिसमें परावैद्युत पदार्थ विद्युत क्षेत्र में प्रत्यास्थ विकृति अनुभव करते हैं। यह विकृत विद्युत क्षेत्र की ध्रुवता पर निर्भर नहीं करती।

Element
अवयव
कार्यमापन एवं विश्लेषण के लिए विभाजित एक सुविधाजनक अंश।

Elemental motion (therblig)
अवयवीय गति
किसी कार्य के परिचालन में हस्त - गति का मौलिक विभाजन इसका उपयोग काल - गति अध्ययन में किया जाता है।

Elemental time
अवयवी काल
किसी कार्य के प्रत्येक अवयव के निष्पादन में लगने वाला समय।

Elevator
उत्थापक
वह लिफ्ट जिसमें एक मंचदार पिंजरा होता है जो ऊर्ध्वाधर रूप में ऊपर या नीचे चलता है।

Elliptic spring
दीर्घ - वृत्ताकार स्प्रिंग
दीर्घ - वृत्तीय आकार के पटलित स्प्रिंग, जिनका प्रयोग वाहनों में किया जाता है।

Elliptical gear
दीर्घ - वृत्तीय गियर
दीर्घ वृत्तीय आकार के दाँतेदार पहिए, जिसमें घूर्णी गति काफी तेजी से बदलती है।

Elongation
दीर्घीकर
किसी वस्तु पर तनन बल के कारण बल की दिशा में लम्बाई में वृद्धि।


logo