logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

developmental task
विकासात्मक कृत्यक
किसी व्यक्ति के जीवन के विशिष्ट समय पर किया गया ऐसा आवश्यक कार्य जिसको सफलता-पूर्वक किए बिना उचित समायोजन नहीं हो पाता। इसमें सफल होने पर उसको आगामी कार्यों के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है परन्तु असफल होने पर आगामी कार्य कठिन हो जाते हैं।

development class
परिवर्द्धन कक्षा
मंदित छात्रों या अपसामान्य बालकों के लिए अलग से ली जाने वाली कक्षा।

deviate child
विसामान्य बालक
वह बालक जिसका शारीरिक, मानसिक, नैतिक या संवेगात्मक सामान्य बालकों से भिन्न हो।

deviate education
विसामान्य शिक्षा
मानसिक योग्यता, शारीरिक दशा या संवेगात्मक स्थिति की दृष्टि से सामान्य से भिन्न व्यक्ति की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर दी जाने वाली शिक्षा।

deviation
विसामान्यता
अ- शारीरिक, मानसिक, नैतिक अथवा संवेगात्मक पक्षों में सामान्य से भिन्नता। आ- प्राप्तांक की औसत से भिन्नता।

dexterity
निपुणता
शारीरिक कार्यों में समन्वय, पेशीय कौशल अथवा दक्षता और निष्पादन योग्यता, जैसे ब्लाक बनाना, पिन लगाना आदि।

dexterity test
निपुणता परीक्षण
एक बालक साधारण पेशीय कार्य को किस गति से और कितने समय तक कर सकता है यह जानने के लिए एक विशेष प्रकार का गति परीक्षण। इसका प्रयोग किसी विशेष कार्य-व्यापार में उसकी अभिक्षमता जानने के लिए किया जाता है।

diagnostic check list
नैदानिक चिन्हांकन सूची
कक्षा, प्रयोगशाला या निदानशाला में प्रयोग की जाने वाली युक्ति जिसमें छात्रों की भाषा पठन, गणित या अन्य मूल-भूत कौशलों में पाई जाने वाली कमियों का पता लगाया जा सके।

diagnostic scale
नैदानिक मापनी
किसी विशेष विषय क्षेत्र में छात्र के अधिगम में निर्बलताओं का अनुमान लगाने के उद्देश्य से लिया जाने वाला परीक्षण। छात्र को लिखित प्रश्नवाली दे दी जाती है तथा प्राप्त उत्तरों में त्रुटियों द्वारा अधिगम निर्बलताओं का पता लगाया जाता है। इस परीक्षण के उपयोग से छात्रों की कमियों अथवा अक्षमताओं का व्यापक निदान किया जाता है।

dictation
श्रुतलेख
अ- किसी व्यक्ति द्वारा कहे गए शब्द अथवा विचार जिन्हें दूसरा व्यक्ति आशुलिपि में लिखता है। इसका प्रयोग, पत्र, लेख, ज्ञापन, पाँडुलिपियां तथा पुस्तकें लिखने में किया जाता है। आ- अध्यापन अथवा परीक्षण की एक विधि जिसमें शिक्षक छात्रों के सम्मुख शब्द, वाक्य तथा पैराग्राफ बोलता है जिससे छात्रो में वर्तनी योग्यता का विकास अथवा उसका मापन हो सके।


logo