logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Dispersion
परिक्षेपण वह प्रक्रिया जिसके माध्यम से मृदा की संरचना या समुच्‍चयन इस ढंग से विघटित हो जाता है कि उसका प्रत्येक कण एक इकाई के रूप में काम करने लगता है।

Dolomite
डोलोमाइट कैल्सियम और मैग्‍नेशियम कार्बोनेट से निर्मित प्राकृतिक खनिज पदार्थ।

Drain
अपवाहिका (नली) भू पृष्‍ठ के अतिरिक्‍त जल और भौम जल के उपवाह के लिए वाहिका।

Drift
1. वाह 2. अपोढ़ भूवैज्ञानिक प्रक्रम द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर निक्षेपित किसी भी प्रकार का पदार्थ। हिमनदीय वाह में हिमनद और उससे सम्बद्ध सरिताओं तथा झीलों द्वारा लाया गया पदार्थ सम्मिलित है।

Drought
सूखा मृदा में उपलब्ध जल का इतना अभाव जिससे वांछित वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन पूर्ण न हो सके।

Drum plotter
ड्रम आलेखित्र मानचित्र आलेखन की एक युक्‍ति जिसमें वाई-एक्सिस के संचलन का नियंत्रण ड्रम के घूर्णन द्वारा किया जाता है।

Drum scanner
ड्रम क्रमवीक्षक एक युक्‍ति जिसका प्रयोग मानिचत्रों को स्वतः अंकीय रूप में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है।

Dry-farming
वर्षाधीन खेती; बारानी खेती शुष्क या अर्ध शुष्क क्षेत्रों में सिंचाई के बिना खेती करने की विधि।

Duff
आलेपन, डफ वन मृदाओं की ग्रथित, आंशिक रूप से अपघटित जैविक ऊपरी परत।

Dune
टिब्बा वायु द्वारा संचित बालू या अन्य पदार्थ का ढेर जिसका बाह्‍य आकार पहाड़ी या कटक जैसा होता है।


logo