शिक्षण केलिए विशेष परिस्थितियों में संगठित एक वर्ग जिसे दो कक्षाओं को मिलाकर अथवा विभिन्न कक्षाओं के समान विषयों को या किसी विषय में समान स्तर के विभिन्न कक्षा के छात्रों को मिलाकर बनाया जाता है। उदाहरण के लिए ग्रामीण विद्यालयों में एकल अध्यापक के कार्य भार को कम करने के लिए इसका प्रयोग होता है।
Common school system of public education
सार्वजनिक शिक्षा की सामान्य विद्यालय पद्धति
सार्वजनिक विद्यालय प्रणाली की एक प्राक्कल्पना जिसके निम्नलिखित लक्षण हैं :- (1) एक आवासीय क्षेत्र के विद्यालयों के सभी बालकों के लिए अनिवार्य रूप से एक ही प्रकार की शिक्षा व्यवस्था का प्रावधान ;
(2) जाति, समुदाय, धर्म, आर्थिक स्थितियों अथवा सामाजिक स्तरों पर भेदभाव बिना सभी बच्चों को शिक्षा ;
(3) धन अथवा सामाजिक वर्ग पर निर्भर न होकर प्रतिभा पर आधारित शिक्षा ;
(4) विद्यार्थियों में उचित स्तर की शिक्षा, कुछ सीमा तक गुणता स्तर की निःशुल्क शिक्षा का प्रबंध ; और
(5) साधारण अभिभावकों की आवश्यकताओं का ध्यान, जिससे उन्हें अपने बच्चों को इस पद्धति से भिन्न अन्य अधिक खर्चवाले विद्यालर्यों में भेजने की आवश्यकता ही न हो।
Communication satellite programme
संचार उपग्रह कार्यक्रम
मानव निर्मित उपग्रह द्वारा प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम। इनका उद्देश्य कम खर्च में व्यापक रूप से दूर और विरल बसे क्षेत्रों के निवासियों में शिक्षा का प्रसार करना है।
Competitive goal structure
प्रतियोगी लक्ष्य संरचना
लेविन द्वारा अभिप्रेरण सिद्धांत में प्रयुक्त एक पद जिसके अनुसार एक प्रतियोगिता पूर्ण स्थिति में भिन्न-भिन्न व्यक्तियों की लक्ष्य प्राप्तियों में पूर्ण नकारात्मक सहसंबंध होता है अर्थात् एक व्यक्ति अपना लक्ष्य तभी प्राप्त कर सकता है जब अन्य प्रतिभागियों के लिए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना संभव न हो।
Complementary course
परिपूरक पाठ्यक्रम
किसी विषय विशेष को अतिरिक्त रूप से संपन्न करने वाला पाठ्यक्रम उदाहरणार्थ किसी विदेशी भाषा को पढ़ाने के लिए उसकी संस्कृति तथा सम्यता अथवा पृष्ठभूमि से संबंधित सामग्री का प्रस्तुतीकरण।
Comprehension
बोध, अर्थग्रहण
ब्लूम की वर्गिकी के अनुसार संज्ञानात्मक अधिगम में ज्ञान से अगला सोपान। किसी भी विषयवस्तु को इतनी गहराई से जानना और समझना कि उसके विभिन्न पक्षों के पारस्परिक संबंध और निहितार्थ स्पष्ट हो जाए।
Compulsory education
अनिवार्य शिक्षा
1. राज्य द्वारा विद्यालय-आयु के बालकों के लिए शिक्षा की व्यवस्था।
2. एक निश्चित आयु (साधारणतः 1 से 4 वर्ष) तक प्रत्येक बालक के लिए औपचारिक शिक्षा संस्था में अध्ययन की अनिवार्यता।
Computer assisted instruction
अभिकलित्र सहाय्यित शिक्षण
अभिकलित्र की सहायता से शिक्षा देने की विधि। इसमें अंतस्थ (टर्मिनल) पर स्थित विद्यार्थी के सम्मुख अभिकलित्र द्वारा दी जानेवाली सूचना एक दूर टंकण (टेलीटाइप) पर टंकित रूप में अथवा टेलीविजन के परदे के समान एक परदे पर मुद्रित रूप में प्रस्तुत की जाती है। विद्यार्थी अपने प्रत्युत्तरों को एक मानक टंकित्र (टाइपराइटर ) के कुंजीपटल (की बोर्ड) पर टंकित करता है। गणित संबंधी प्रश्न का उत्तर अंकों में और अन्य प्रश्नों का उत्तर कुछ शब्दों में दिया जाता है।
Computer literacy
अभिकलित्र साक्षरता, कम्प्यूटर साक्षरता
डेनियल वाल्ट द्वारा प्रस्तावित एक पद जिसके अंतर्गत अभिकलित्र साक्षर व्यक्ति के गुणों का वर्णन किया गया है जैसे -
1. व्यक्तिगत, शैक्षिक तथा व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कम्प्युटर के प्रोग्रामन तथा नियंत्रण की योग्यता ;
2. विभिन्न प्रकार के कम्प्यूटर के प्रोग्रामन तथा नियंत्रण की योग्यता ;
3. कम्प्यूटर द्वारा समूहों तथा व्यक्तियों पर सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों को समझने की योग्यता ; तथा
4. कम्प्यूटर प्रोग्रामन से प्राप्त विचारों के प्रयोग की योग्यता।