वर्णमापी मानचित्र
वह मानचित्र जिसमें समान गुण मूल्यवाले क्षेत्रों को असंलग्न सीमाओं द्वारा विभक्त किया जाता है।
Chroma
क्रोमा
रंग के तीन चरों में से एक जो किसी वर्ण (रंग की सापेक्ष) शुद्धता दर्शाता है और निर्धारक तरंग दैर्ध्य के प्रभाव क्षेत्र से सीधा संबंधित होता है।
Chronosequence
काल अनुक्रम
ऐसी सम्बद्ध मृदाओं का अनुक्रम जो मृदा निर्माणक कारकों के रूप में मुख्यतः समय अंतराल के कारण एक दूसरे से भिन्न होती हैं।
Clay
मत्तिका, चिकनी मिट्टी
1. मृदा कण वर्ग जिनके कणों का तुल्य व्यास 0.002 मि. मि से कम होता है।
2. असंपिडित खंडन निक्षेप जिसके कणों का साइज 1/256 मि. मि. से कम होता है।
3. अत्यंत सूक्ष्म गठन का एक मटियारा निक्षेप जो गीला होने पर प्रायः प्लास्टिक होता है और गरम करने पर कठोर तथा अश्मवत् हो जाता है। सामान्यतः इसकी विशेषता यह है कि इसमें ऐलुमिना के जलीय सिलिकेट प्रचुर मात्रा में होते हैं तथा साथ ही साथ फेल्सपार, विभिन्न सिलिकेट, र्क्वाट्ज एवं कार्बोनेट और लोहमय तथा जैव पदार्थ विचरणशील मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके घटकों का कुछ अनुपात प्रायः कोलाइडी अवस्था में रहता हैं। और तब यह अकोलाइडी पदार्थों के कणों तथा पत्रकों के प्रति एक स्नेहक के रूप में कार्य करता है।
4. 2µ से छोटे सर्वाधिक क्रियाशील पृष्ठवाले मृदा कण।
Clayey
मृण्मय
जिस मृदा में 35 प्रतिशत से अधिक मृत्तिका होती है, उसे मृण्मय मृदा कहते हैं।
Clay marl
मृत्तिका मार्ल
वह मार्ल जिसमें मृत्तिका की अधिकता होती है।
Clay mineral
मृत्तिका खनिज
1. मृदाओं और अन्य मृत्तिकामय निक्षेपों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाला अकार्बनिक पदार्थ जिसके कणों का व्यास मृत्तिका के साइज .002 मि. मि. से अधिक होता है।
2. द्वितीयक खनिज जिसके कण दो माइक्रॉन से छोटे होते हैं और जिसका पृष्ठ सक्रिय होता है।
Clay pan
मृत्तिका पटल
अवमृदा में एक सघन, संहत और धीरे-धीरे पारगम्यतायुक्त परत जिसमें मृत्तिका का अंश उसके ऊपर वाले पदार्थ से कहीं ज्यादा होता है। एक सुस्पष्ट परिसीमा इस परत को ऊपरवाली परत से अलग करती है। सूखे मृत्तिका पटल प्रायः कठोर होते हैं जबकि गीले सुघट्य (प्लास्टिक) और चिपचिपे होते हैं।
Clay stone
मृत्तिकाश्म
(क) किसी मृत्तिका संस्तर में निर्मित कैल्सियमी संग्रथन।
(ख) मृत्तिका युक्त मटियारा फेल्सपारी शैल।
Cleavage
विदलन
पूर्व निर्धारित तलों के अनुसार खनिज या शैल का विपाटन।