logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Centre gauge
केन्द्रक प्रमापी
चादर धातु से निर्मित प्रमापी, खराद कार्य में चूड़ी काटने वाले औजारों को संरेखित करने के काम आते हैं। इसमें एक 60 अंश कोण का शंक्वाकार सिरा तथा 60 अंश कोण के दो खांचे / नांच होते हैं जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। सिरे वाले खांचे का इस्तेमाल कभी—कभी चूड़ी काटने वाले औजार को अचल केन्द्रक की कोणीयता के सापेक्ष सैट करने में किया जाता है। आन्तरिक चूड़ियों के लेय प्रमापी का प्रयोग चित्र 6 के अनुसार किया जाता है।

Centre of buoyancy
उत्प्लांवकता केन्द्र
तरल में प्लवमान किसी पिण्ड पर परिणामी या उत्प्लावक बल का क्रिया बिन्दु।

Centre of pressure
दाब केन्द्र
डूबी हुई पृष्ठ के जिस बिन्दु पर परिणामी बल कार्य करता है उसे दाब - केन्द्र कहते हैं .

Centre punch
केन्द्र - पंच
यह एक इस्पाती नुकीला औजार है जिससे बरमाई - कार्य आदि के लिये केन्द्र रेखाएँ,या केन्द्र चिंहित किये जाते हैं। कृपया चित्र - 7 देखें।

Centre, bull
बृहत केन्द्रक
एक पूरक खराद केन्द्रक, इसे नियमित केन्द्रक पर आरोपित किया जाता है। खोखले कार्य जैसे नल, पाइप इसके ऊपर आरोपित करके खरादे जाते हैं। कृपया चित्र 8 देखें।

Centre, dead
अचल केन्द्रक
खराद केन्द्रक, जिसे टेलस्टॉक में लगाते हैं। इसका शंक्वाकार सिरा कार्य को टेक प्रदान करता है तथा कार्य के साथ घूमता नहीं है।

Centre,live
चल केन्द्रक
खराद मशीन या अन्य मशीन के घूमते तर्कु में आरोपित केन्द्रक को चल केन्द्र कहते हैं सभी चल केन्द्रक कार्य के साथ घूमते हैं ताकि घूमता कार्य केन्द्रतेर न हो सके।

Centreless grinding.
अकेन्द्र अपघर्षण
बेलनाकार कृत्यांशों को केन्द्र पर पकड़े बिना अपघर्षण द्वारा मशीनन।

Centrifugal clutch
अभिकेन्द्री ग्राभ
यह एक घर्षण ग्राभ है जो चालक अवयव की एक निश्चित चाल पर स्वतः ही संपर्क पकड़ लेता है तथा उसमें लगे भारी लीवरों से जनित अपकेन्द्री बलों की सहायता से संपर्क बनाये रखता है।

Centrifugal head
अपकेन्द्री दाबोच्चता
अपकेन्द्री पम्प के अन्दर जल के भ्रमित होने से जल कणों मेंजो दाबोच्चता बनती है उसे अपकेन्री दाबोच्चता कहते हैं।


logo