चौड़ी वेदिका
कम ढालवाला वह नीचा तटबंध जो अपरदन और अपवाह करने के लिए ढलवाँ खेतों के लिए आर पार बनाया जाता है।
Buffering capacity
उभय प्रतिरोधन क्षमता
मृदा द्वारा पी. एच. में परिवर्तन का प्रतिरोध करने की क्षमता। इसका निर्धारण आमतौर पर मटियार, हयूमस और अन्य कोलाइडी पदार्थों की उपस्थिति से किया जाता है।
Buffer solution
उभय प्रतिरोधी विलयन
ऐसा विलयन जो हाइड्रोजन या हाइड्रॉक्सिल आयनों में घटा-बढ़ी होने पर पी एच (pH) परिवर्तन को रोकता है।
Bulk blended fertilizers
स्थूल संमिश्रित उर्वरक
छोटे संमिश्रण संयंत्रों में संमिश्रित उर्वरक।
Bulk density
स्थूल घनत्व
1050c पर शुष्कित अविक्षुब्ध मृदा का प्रति इकाई आयतन का द्रव्यमान।
Bulk density, soil
आभासी घनत्व, मृदा
वायु क्षेत्र युक्त 1050 से. पर निश्चित भार तक सुखाई गई मृदा की प्रति इकाई स्थूल आयतन की मात्रा।
Buried soil
अंतर्हित मृदा
1. जलोढ़, लोएसी अथवा अन्य निक्षेप द्वारा ढँकी गई मृदा जो प्रायः सोलम की मोटाई से ज्यादा गहराई तक ढक जाती है।
2. सोलम के अन्य पदार्थों (लोएस, जलोदक आदि) से ढकी मृदाएँ।