logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Biflagellate
द्विकशाभी, द्विकशाभिक
दो कशाभिकाओं वाला जीव या कोशिका, जैसे द्विकशाभी चलबीजाणु।

Bifoliate
द्विपर्णी
दो पत्रकों वाली संयुरक्त पत्ती, जैसे कचनार की पत्ती।

Bilabiate
द्विओष्ठी
दलपुंज जो दो भागों में इस प्रकार से विभाजित हो कि, वे दो भाग दो होठों से दिखाई देः, जैसे तुलसी, सैल्विआ आदि का दलपुंज।

Bilocular
द्विकोष्ठकी
दो कोष्ठकों वाला अंडाशय, जैसे धनिए का अंडाशय।

Bimerous (dimerous)
द्वितयी
दो-दो समुदाय में विन्यस्त अवयव वाला पुष्प जैसे अफीम कुल (पेपैवरेसी) के परिदलपुंज।

Binary
द्विअंगी
दो अंगो या भागों वाला।

Binomial Nomenclature
द्विनाम पद्धति
प्रसिद्ध वैज्ञानिक लिनीएस द्वारा प्रतिपादित जीवों के नामकरण की पद्धति। इसके अनुसार दिए गए नाम के दो अंग होते हैं, जो क्रमशः जीव के वंश (जीनस) और जाति (स्पीशीज) के द्योतक हैं। जैसे एलिअम सेपा (प्याज)। यहाँ "एलिअम" वंश को और "सेपा" जाति को सूचित करता है।
">

Biochemistry
जीवरसायन
वह विज्ञान, ज्समें जीव के शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा तत्संबंधी रासायनिक यौघिकों का अध्ययन किया जाता हैं।

Biology
जीवविज्ञान
वह विज्ञान, जिसमें जीवों का अध्ययन किया जाता है। इसकी दो मुख्य खाशाए है, जंतुविज्ञान और वनस्पति विज्ञान।

Biometry
जीवसांख्यिकी
वह विज्ञान, जिसमें जीव विषयक तथ्यों का सांख्यिकीय विधियों से विश्लेषण तथा निरूपण किया जाता हैं।


logo