logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bendix drive
बेन्डिक्स - चालक
मोदर गाड़ियों में इंजन चालू करने के लिए प्रयुक्त एक प्रकार की युक्ति। इसमें गरारी स्वतः ही गतिपालन चक्र को चलाती है तथा इंजन चालू हो जाने पर हट जाती है।

Bernoulis' theorem
बर्न्यूली - प्रमेय
इस प्रमेय के अनुसार किसी अपरिवर्ती रूद्धोष्म, असंपीड्य एवं श्यानता रहित तरल प्रवाह में धरारेखा की दिशा में तरल की संपूर्ण दाबोच्चता एक समान रहती है।

Bevel gear
बेवेल गियर / बेवेल गरारी
(1) वह गियर , जो दो ऐसे शेफ्टो को संयोजित करते हैं जिनके केन्द्रीय अक्ष समतलीय हों परन्तु समान्तर न हों।
(2) वे गरारियां, जिसके कोणीय पृष्ठ प र दाँते बने होते हैं। इनकी सहायता से कोण पर स्थित शॉफ्ट को शक्ति संचारित की जाती है।

Bevel gearing
बेवेल गियरन
बेवेल गरारियों का विन्यास, जिसकी सहायता से गति एक शाफ्ट पर संचारित की जाती है इन शाफ्टों के अक्ष एक दूसरे को किसी भी दाँतेदार पहिया जो शंक्वाकार छित्रक के आकार का होता है।

Bevel wheel
बेवेल पहिया
दाँतेदार पहिया जो शंक्वाकार छित्रक के आकार का होता ह । एक दूसरे के साथ कोण बनाये दो शाफ्टों के मध्य गति संचरित करने के लिये दो बेवेल पहियों का इस्तेमाल किया जाता है।

Biaxial loading
द्वि अक्षीय भारण
परस्पर अभिलम्बी दिशाओं में अवयव के किसी परिच्छेद पर लगने वाले भार।

Bilateral tolerance system
द्विपार्श्वीय सहिष्णुता प्रणाली
प्रणाली, जिनमें सहिष्णुता शाफ्ट एवं छिद्र दोनों ओर दी जाती है।

Bill of materials
पदार्थ / सामग्री सूची
किसी उत्पाद की निर्दिष्ट उत्पादन मात्रा के लिए या विशेष आदेश के लिए उस उत्पाद समूह के लिए अपेक्षित अवयवों एवं पदार्थों की तालिका।

Bin
धानी, खत्ती
भंडार मे सामग्री को रखने के लिए बने पात्र।

Binding
बंधक
क्रोड या साँचे में प्रबलता प्रदान करने के लिये संचक बालू या क्रोड बालू में मिलाया जाने वाला पदार्थ।


logo