logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

achievement record
उपलब्धि वृत्त; उपलब्धि रिकार्ड
विधिवत् रखा गया वह लेखा जिसमें विद्यालय में प्राप्त अंकों, मानकीकृत उपलब्ध परीक्षणों आदि के परिणामों का पूरा ब्यौरा हो।

action play
क्रियात्मक क्रीड़ा
बच्चे में लय विवेक और पेशियों का विकास करने के उद्देश्य से अंगसंचालन द्वारा किसी गीत या कविता का अभिनय।

action programme
क्रियात्मक कार्यक्रम
बच्चे के शारीरिक विकास तथा विशेषरूप से पेशियों के संतुलित विकास के लिए विद्यालय में होने वाले क्रिया-कलाप, जिनमें व्यायाम, अभिनय, खेल आदि सम्मिलित हैं।

action research
क्रियानिष्ठ अनुसंधान
अध्यापकों, प्रशासकों आदि द्वारा अपने निर्णयों और कार्यों को सुधारने के सीमित उद्देश्य से किया गया अनुसंधान।

activity curriculum
क्रियाकलाप पाठ्यचर्या
वह पाठ्यचर्या जिसमें सीखने का मुख्य साधन क्रिया हो। इसका आधार क्रियावादी सिद्धांत है, यह लचीली होती है, और इसमें अध्यापक और छात्र मिलकर क्रिया कलाप नियोजित करते हैं। इसमें समस्या समाधान विधि मुख्य रूप से प्रयुक्त की जाती है।

activity method
सक्रियता प्रधान प्रणाली
अधिगम की वह प्रणाली जिसका केंद्र क्रियाशीलता हो।

activity movement
क्रियाकलाप परक शिक्षा- आंदोलन
शिक्षा का एक आंदोलन जिसमें शब्दशः सीखने और किताबी कीड़ा बनने के विरूद्ध वस्तु निर्माण, घूमने-फिरने और खेलों पर जोर दिया जाता है। और बच्चे की रुचियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उसे ऐसी शिक्षा देने की सिफारिश की जाती है जो वास्तविक जीवन की स्थितियों के अनुरूप हो।

activity period
अध्ययनेतर- सक्रियता समय
समय सारणी में वह अवधि जिसमें विद्यालयी विषयों के अध्यापन के अतिरिक्त अन्य प्रकार के कार्यकलापों का आयोजन किया जाता हो।

activity programme
क्रिया प्रधान कार्यक्रम, क्रिया प्रधान पाठ्यचर्या दे. activity curriculum

activity school
क्रिया कलाप प्रधान विद्यालय
विद्यालय जिसमें छात्रों द्वारा शैक्षणिक महत्व के सार्थक हस्तकार्यों में भाग लेने को प्रधानता दी जाए।


logo