logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Autocatharsis
आत्मविरेचन
एक प्रकार की मनश्‍चिकित्सा प्रविधि जिसमें रोगी को अपने कष्‍टकर एवं विक्षोभजनक अचेतन तत्वों को स्वयं ही उन्मुक्‍त भाव से व्यक्‍त करके उनसे छुटकारा पाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Autochthonous behaviour
अंतर्हेतुज व्यवहार
प्रभावी और साथ ही अभीष्‍ट व्यवहार के सारे तौर-तरीकों से संबंधित उद्दीपन द्वारा या उस व्यवहार से ही संबद्ध अभिप्रेरक या अंतर्नोद द्वारा क्रियाशील या प्रेरित व्यवहार।

Autochthonous determinant
अंतर्हेतुज निर्धारक
ऐसे निर्धारक जो ज्ञानेंद्रियों के शरीर क्रियामूलक गुणधर्मों के सूचक हों।

Autochthonous idea
आरोपाभासी स्वविचार
ऐसे विचार या आवेग जो ऊपर से तो मन के अन्दर से आए लगें किन्तु मूलत: आए बाहर से हों। ऐसे विचारों को व्यक्‍ति के मन पर किसी अनिष्‍टकारी माध्यम से आरोपित समझा जाता है।

Autochthonous principle
अंतर्हेतुता सिद्धांत
किसी बाह्य उद्दीपन की अपेक्षा जीव के अपने ही गुणों से उत्पन्न प्रत्यक्ष करने से संबंधित एकता जिससे एक जैसे कई बिंदुओं से कोई आकृति बनती प्रतीत होती है।

Autocratic leadership
एकतंत्रीय नेतृत्व
अनुगामियों को ‘आदेश देने पर’ आधारित नेतृत्व शैली।

Autoeroticism (autoerotism)
स्वरति
किसी व्यक्‍ति में समलिंगी या विलिंगी किसी भी व्यक्‍ति के संसर्ग में आए बिना केवल अपने ही कार्यों या विचारों द्वारा काम भावना उत्‍पन्‍न और संतुष्‍ट होने की अपसामान्य प्रवृत्‍ति।

Autogenous development
स्वजात विकास
विकास की प्रक्रिया जिसमें बालक कोई भी बात बिना किसी औपचारिक या बाहरी प्रशिक्षण के स्वयं ही, खास-तौर से अपनी आवश्यकताओं से प्रेरित होकर या अपने कष्टों से बचने के लिए सीखता है।

Autohypnosis
आत्मसम्मोहन
संसूचन द्वारा या कोई एक विचार-शृंखला निश्‍चित करके स्वयं ही अंर्तलीनता जैसी स्थिति उत्पन्न कर लेना स्वत: प्रेरित सम्मोहन कहलाता है।

Auto-intoxication
आत्‍मविषाक्‍तता
शरीर में ही उत्पन्न जीव-विषों द्वारा शरीर या रुधिर का विषैला हो जाना।


logo