logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Language acquisition device (LAD)
भाषा अर्जन युक्ति
चौमस्वी द्वारा प्रतिपादित एक प्राक्कल्पित जन्मजात सुकरात जिसके कारण बच्चे भाषायी संकेतों का प्रक्रमण, बोध तथा उनके प्रति अनुक्रिया करते हैं। इस प्रकार वे अपने आप भाषा के नियमों का विकास कर लेते हैं। यह इस धारणा पर आधारित है कि बच्चों में भाषा ही कौशलों की प्राप्ति केलिए जन्मजात संभाव्यता होती है।

lantern slide projector
स्लाइड प्रक्षेपित्र
प्रतिबिंबित सतह अथवा पट्ट पर 3¼ x 4 इंच की स्लाइड के बिंब को दिखानेवाला यंत्र।

Latent structure
अब्यक्त संरचना
पैरामीटरों की एक पद्धति जिसमें व्यक्तियों की एकांश-समूह के प्रति प्रेक्षित अनुक्रियाओं के सेट का वर्णन निम्नलिखित में किया जाता हैं - (1) चिह्न रेखाओं के गुणाँक, तथा (2) प्रत्येक अव्यक्त वर्ग में समूह के अनुपात।

Law of assimilation
आत्मसात्कारी नियम
एक नियम जिसके अनुसार एक अनुक्रिया किसी दिए हुए उद्दीपन से अनुकूलित तथा संबंधित होती है। वह समान प्रकार के उद्दीपन से भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसी सामान्यीकृत अनुक्रिया की मात्रा तथा आवृत्ति निम्न दो के बीच समानता पर निर्भर होती है : (1) मूल अनुकूलित उद्दीपन ; (2) वह उद्दीपन जिसके प्रति अनुक्रिया को सामान्यीकृत किया गया है।

Lateral transfer of learning
पार्श्विक अधिगम अंतरण
समस्तरीय जटिल परिस्थितियों के व्यापक विकास पर आधारित एक प्रकार का सामान्यीकरण जिसे समान परिस्थितियों पर लागू किया जा सकता है। उदाहरण के लिए भौतिकी में सीखी गई एक वैज्ञानिक विधि के कुछ तथ्यों का जीव विज्ञान अथवा सामाजिक विज्ञान की समस्या का समाधान करने में प्रयोग।

Law of associative shifting
सहचारी विवर्ती नियम, सहचारी अस्थिरता नियम
सीखने का एक नियम जिसके अनुसार कोई भी अनुक्रिया संभवतः किसी भी ऐसे उद्दीपन से संबद्ध की जा सकती है जिसके प्रति शिक्षार्थी संवेदनशील है।

Law of good continuation
उत्तम सातत्य नियम
संवृति नियम से निकटतः संबंधित एक नियम जिसके अनुसार व्यक्ति निरंतर सीधी रेखाओं का सीधी रेखा के रूप में तथा वक्रों का वही के रूप में प्रत्यक्षण करता है।

Law of membership character
सदस्यता विशेषता नियम
वर्दीमर द्वारा प्रतिपादित एक नियम जिसके अनुसार समग्र के एक भाग की कोई निश्चित विशेषताएं नहीं होती। समग्र से संबंधित जिस संदर्भ में वह प्रयोग किया जाता है उसी से उसकी विशेषताओं को जाना जाता है। उदाहरण के लिए एक चित्र में रंग के धब्बों की गुणवत्ता उसके संदर्भ से ही प्रकट होती है।

Law of pragnanj
परिपूर्णता सिद्धांत
समग्राकृति संघटन सिद्धांत जो प्रत्यक्षण और अधिगम दोनों में प्रयुक्त होता है। इसमें चार पृथक, नियम सम्मिलित हैं -- समानता, सानिध्य, निरंतरता तथा संवृति। इसके अनुसार व्यक्ति में वस्तुओं को सरल, व्यवस्थित तथा पूर्ण रूप में देखने की प्रवृत्ति होती है।

Leading (educational technology)
अग्रसरण
शैक्षणिक प्रौद्योगिकी में प्रयुक्त एक पद। इसमें विद्यार्थी को सर्वप्रथम अपनी बोलचाल की भाषा में परिचित वस्तुओं के विषय में बताना होता है। तत्पश्चात उसे उस वस्तुओं के बीच संबंधों पर चर्चा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पारिभाषिक शब्दों का समावेश धीरे-धीरे किया जाता है।


logo