logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Colouring
रंजन (1) रासायनिक या विद्युत-रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा धातु पर वांछित रंग उत्पन्न करना। (2) उच्च द्युति उत्पन्न करने के उद्देश्य से धातु-पृष्ठ का बफन करना।

Colour metallography
रंग धातु-चित्रण धातु चित्रण नमूनों के चयनात्मक रसोत्कीर्णन और रंजन तथा फोटोग्राफी पुनरुत्पादनों का निर्माण और उनकी व्याख्या करने की तकनीकें। इससे नमूनों की संरचना और मिश्रात्वन--अवयवों के बारे में पता लगता है। तुलना-- Colouring --(1)

Columbite
कोलंबाइट (Fe Mn) (Cb, Ta)₂ O6, कोलांबियम और टैन्टेलम का अयस्क इसका अलग-अलग संघटन होता है। इसमें 3.3--31.5% Ta₂O₅ होता है। यह काले या धूसर-काले रंग के अपारदर्शी संहति के रूप में पाया जाता है जो कभी-कभी रंगदीप्त प्रदर्शित करता है। यह कोलंबियम और टैन्टेलम दोनों का महत्वपूर्ण स्रोत है। यह भंगुर होता है। कठोरता 6, आपेक्षिक धनत्व 5.3--5.7।

Combination quenching
संयुक्त शमन किसी ऊष्मक में शमन करने का प्रक्रम जिसमें ऊपर का आधा भाग तेल और नीचे का आधा भाग पानी होता है। तेल में से गुजरते समय इस्पात आंशिक रूप से ठंडा हो जाता है और उसके बाहरी पृष्ठ पर तेल की परत जमा हो जाती है जिससे पानी में से गुजरते समय शमन क्रिया कम उग्र होती है।

Combustion
दहन रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ईंधन के रूप में प्रयुक्त कार्बन, हाइड्रोजन आदि कोई तत्व है, ऑक्सीजन से संयोग करता है और अभिक्रिया के फलस्वरूप प्रकाश और ऊष्मा उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार से ईंधन का ऑक्सीकरण हो जाता है और दहन क्रिया बहुधा वायु में तथा उच्चताप पर उत्पन्न होती है। पूर्ण दहन (Complete combustion)-- किसी ईंधन का पूर्ण ऑक्सीकरण जिसमें उच्च ऑक्साइड प्राप्त होते हैं। उदाहरणार्थ, C+O₂ --CO₂ अपूर्ण दहन (Incomplete combustion)-- इसमें ईंधन का पूर्ण ऑक्सीकरण नहीं होता और निम्न ऑक्साइड बनते हैं। उदाहरणार्थ, 2C + O₂--2CO

Comminution
अवचूर्णन दलन, अवघर्षण आदि बलकृत विधियों द्वारा किसी धातु का चूर्ण बनाना अथवा अयस्क के छोटे टुकड़े करना।

Compact
संहत, संहति चूर्ण धातुकर्मिकी में प्रयुक्त शब्द जिसका अर्थ है अकेले धातु, दो या अधिक धातुओं अथवा मिश्रातु के चूर्णों के संपीडन से बनी वस्तु, जिसमें बंधक के रूप में कभी-कभी अधातुओं को मिलाया जाता है।

Compactability
संहतिशीलता (1) वह चूर्ण जिसके स्थूल घनत्व के साथ संहति के अपक्व-घनत्व (green density) का उच्च अनुपात हो, उच्च संहतिशील चूर्ण कहलाता है। इसे संहत के कारण टूट जाने के अनावश्यक भय के बिना, इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे बाद में होनें वाले सिन्टरन प्रक्रम को पूरा करने में आसानी होती है। देखिए-- Compression ratio

Compensator alloy
प्रतिकारी मिश्रातु एक निकैल-तांबा मिश्रातु जिसमें 60% तक निकैल होता है। परिवेश ताप के साथ चुंबकशीलता में परिवर्तन होने के कारण इसका उपयोग विद्युत यंत्रों में किया जाता है।

Complete combustion
पूर्ण दहन देखिए-- Combustion


logo