logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

diversified curriculum
बहुशाखी पाठ्यचर्या
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कार्यक्रम जिसमें सभी शाखाओं जैसे कला, विज्ञान आदि की पढ़ाई होती है। इसमें शैक्षिक शिक्षण के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायों में भी छात्रों के कार्य-अनुभव का प्रबंध किया जाता है।

docility
विनयता
सही मार्ग दर्शन और उचित नियंत्रण की स्वेच्छा से स्वीकार करने का गुण जो व्यक्ति को दूसरों की सलाह मानने और उसके अनुकूल कार्य करने के लिए तत्पर रहना सिखाता है।

doctor of education (D. Ed.)
शिक्षा वाचस्पति
शिक्षा विषय में गहन अध्ययन तथा अनुसंधान कर शोध ग्रंथ लिखने वाले व्यक्तियों को विश्व-विद्यालयों द्वारा दी जाने वाली वाचस्पति की उपाधि।

documentary frequency procedure
प्रलेखीय आवृत्ति प्रक्रिया
प्रकाशित सामग्री (पाठ्य पुस्तकें या पत्रिकाएं ) का विश्लेषण जिससे उसमें दिए गए विषयों, शब्दावली, चित्रों और अभ्यासों की आवृत्ति का ज्ञान हो।

documentary frequency study
प्रलेखीय आवृत्ति अध्ययन
प्रकाशित विशिष्ट सामग्री (जैसे पत्रिकाएं अथवा पाठ्य पुस्तकें) का विश्लेषण जिसमें कुछ शीर्षकों, शब्दावलियों, विशेष लक्षणों, उदाहरणों तथा प्रश्नावलियों को लेकर यह पता लगाया जाता है कि वे उसमें कहां और कितनी बार आए हैं।

dogmatic mehtod
राद्धांताश्रयी प्रणाली
सिखाने की एक पद्धति जिसमें अध्यापक छात्रों से पुछे बिना निरन्तर अपनी ओर से ही विषय के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालता चला जाता है। यह उस प्रकार के अध्यापन से भिन्न है जिसमें छात्र समस्या का समाधान स्वयं निकालते हैं या जिसमें अध्यापक छात्रों से प्रश्नोत्तर द्वारा पाठ का विकास करता है।

domestic science
गृह विज्ञान
गृह-विज्ञान की शिक्षा जिसमें सिलाई, कटाई, धुलाई, गृहसज्जा, मातृकला व शिशुपालन तथा पाक व्यंजन विज्ञान भी सम्मिलित होता है।

double shift school
दो पारी विद्यालय
एक ही भवन में बारी-बारी से लगने वालो दो विद्यालय जिंसमें प्रातः और मध्याह्न पारी के अध्यापकगण, छात्र तथा प्रशासनिक कर्मचारी सभी अलग होते हैं।

double track plan
द्विमार्ग योजना, द्विशाखा योजना
विद्यालय संगठन में छात्रों को उर्त्तीण करने संबंधी द्विमार्ग योजना। इस योजना में दो मार्ग सिद्धांत वाले पाठ्यक्रम और एक से दूसरे मार्ग पर स्थानान्तरित होने वाले कई सूत्र होते हैं। इससे छात्र के विद्यालयी जीवन में भिन्न-भिन्न समय पर भिन्न भिन्न गति से प्रगति होती है।

dramatic method
नाटकीय प्रणाली
अध्यापन की वह क्रियात्मक विधि जिसमें छात्रों को नाटक अथवा कहानी का अभिनय करके शिक्षा दी जाए। यह विधि इस सिद्धांत पर आधारित है कि छात्र क्रिया द्वारा अच्छी तरह सीखते हैं।


logo