कौंध समाचार, तड़ित् समाचार
किसी अत्यंत महत्वपूर्ण समाचार की संक्षिप्त पूर्व सूचना। यह एकाएक बिजली की तरह कौंधती है, इसलिये इसे हिन्दी में तड़ित् समाचार कहते हैं। यह संक्षिप्त समाचार एक तरह से चेतावनी के रूप में आती है कि विस्तृत समाचार को पत्र में स्थान देने के लिये तैयार रहिए। उदाहरण के लिये जब लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु रूप में हृदय गति रूक जाने के कारण हुई तब निम्न लिखित सूचना बिजली की तरह कौंधती हुई पहले आई और विस्तृत विवरण बाद में आयाः नई दिल्ली फलैश फलैश फलैश (प्रेo ट्रo) -- लाल बहादुर शास्त्री का देहांत।
flat bad press
समतल पट्ट प्रेस, समतल प्रेस
वह छपाई की मशीन जिसमें छपने वाला फर्मा यंत्र के एक समतल भाग पर सपाट रखा जाता है। सिलिंडर प्रेस में इसी प्रकार की व्यवस्था होती है, इसलिये फ्लैट बेडप्रेस सिलिंडर प्रेस का पयार्यवाची बन गया है।
flat proof
कच्चा प्रूफ
कम्पोजित समाग्री का कच्चा प्रूफ जो कंपोजिटर की मेज से हटाए जाने से पहले ही उठाया जाता है। इस शब्द का प्रयोग अस्पष्ट प्रूफ के लिये भी किया जाता है।
flat rate
समान दर
यह विज्ञापन विभाग का शब्द है। इसका अर्थ है किसी विशेष वर्ग के अन्तर्गत प्रकाशित किये जाने वाले छोटे बड़े विज्ञापनों के लिये समान दर, चाहे वे ऊपर या नीचे कहीं भी छपें।
flimsy
झीना कागज
पतला कागज जो अक्सर किसी पांडुलिपि की कार्बन प्रति बनाने के प्रयोग में लाया जाता है। इस शब्द का प्रयोग कार्बन प्रति के लिए भी किया जाता है।
flong
आधात्री गत्ता, फ्लंग
संज्ञा रूप में एक विशेष प्रकार का पतला गत्ता जिसे नम करके पृष्ठ का सांचा उतारा जाता है ताकि वह रोटरी के रोलर पर फिट हो सके। इसी सांचे से छापने की वह प्लेट डाली जाती है जिसे स्टीरियों कहते हैं। क्रिया रूप में उक्त प्रकार के गत्ते पर सांचा बनाना।
(मैट, मैट्रिक्स और स्टीरियो भी देखिये)
flop
दिशांतर करना
यदि किसी चित्र का उल्टा ब्लाक बन जाता है तब कहा जाता है कि वह फ्लाप हो गया।
संज्ञा रूप में-उल्टा बना ब्लाक।
flush
संप्रवाही, वेहाशिया
किसी चित्र को पृष्ठ के छोर तक छापना चाहे दाएं, चाहे बाएँ चाहे ऊपरी या निचले छोर तक, चाहे एक तरफ, चाहे दो तरफ, चाहे तीन तरफ, चाहे चारों तरफ से। पाठ्य समाग्री को इस प्रकार छापना उचित नहीं होता, क्योंकि कटाई के समय किसी भाग के कट जाने पर वह निरर्थक सा हो जाता है। फ्लश के लिये ब्लीड शब्द का भी प्रयोग होता है (देखिए ब्लीड)।
flush and hang
फ्लश ऐंण्ड हैंग
जब किसी पाठ्य सामग्री की प्रथम पंक्ति बाएं छोर तक होती है और हर दूसरी पंक्ति एक एम या एक से अधिक एम दाएं हाथ को खिसकी होती है उसे फ्लश ऐंड हैंग कहते हैं।