कार्यप्रतिष्ठान में सेवा अवधि तथा कार्य-विशिष्टता के आधार पर निर्धारित स्तर के अनुसार वेतन।
Gregariousness
यूथचारिता
समूह बना कर रहने, सजातीय लोगों, बंधु-बांधवों के संसर्ग में संतोष अनुभव करने और उनसे अलग होकर बेचैन-सा हो जाने की सहज मानवीय प्रवृत्ति।
Grievance
शिकायत, परिवेदन
कार्य के किसी पक्ष के संबंध में एक या अधिक पहलुओं को लेकर कर्मचारियों या मजदूर संघ द्वारा (कभी-कभी नियोजक अथवा नियोजक मण्डल द्वारा भी) की गयी कोई शिकायत। यह शिकायत वास्तविक या काल्पनिक अथवा विवाचन योग्य या विवाचन के अयोग्य हो सकती है।
Grievance committee
शिकायत समिति
प्रबंध, श्रमिक तथा श्रम-संघों के प्रतिनिधियों की संयुक्त समिति जो तंत्र के निचले स्तर से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करके उन्हें नियत समय में सुलझाने का प्रयास करती हैं ताकि उन्हें विवाचन मंडल के सुपुर्द न करना पड़े।
Grievance procedure
शिकायत निवारण पद्धति
कार्य-प्रतिष्ठानों में परिवेदना निवारण हेतु अपनाई गई वह पद्धति जिसके माध्यम से कर्मचारियों (यह शिकायत निरीक्षकों की भी हो सकती है) द्वारा की गई शिकायतों को निपटाने का प्रयास किया जाता है।
Group accommodation
समूह समंजन
एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें अंतर्क्रिया करने वाले समूह अपने संगठन, अपनी भूमिका या प्रस्थिति का संशोधन इस प्रकार करते हैं कि वह किसी स्थिति या समावेशी सामाजिक इकाई की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।
Group bonus plan
समूह बोनस योजना
संचालन अथवा उत्पादन के कार्य में संलग्न दो या अधिक व्यक्तियों के समूह को उत्कृष्ट उत्पादन का स्तर बनाये रखने अथवा बढ़ाने के लिए देय अतिरिक्त धन।
Group contagion
समूह संसर्ग
किसी जनसंकुल मे दूसरों की अनुभूतियों का समूह के समस्त व्यक्तियों में, विशेषकर भय, क्रोध अथवा उल्लास का, तीव्र गति से संचार।
Group dynamics
(1) समूह गतिशीलता
(2) समूह गतिकी
(1) किसी सामाजिक समूह के संरचनात्मक अथवा कार्यात्मक परिवर्तनों का स्वरूप।
(2) सामाजिक समूहों की संरचना और व्यवहार में परिवर्तन उत्पन्न करने वाली तकनीकों और प्रक्रियाओं का अध्ययन।
Group feeling
समूह भावना
व्यक्तियों में साहचर्य से उत्पन्न होने वाली अनुभूति, जिसकी अभिव्यक्ति उसकी मनोवृत्तियों या प्रकट व्यवहार में होती है।