यंत्रावली का एक अवयव अपनी गति दूसरे अवयव को सम्प्रेषित करने से पहले जितनी दूरी चलता है वह दूरी पिच्छट कहलाती है। गतिमान अवयव में यह मात्रा व्यर्थ गति मानी जाती है, उदाहरणार्थ काबले और ढिबरी के मध्य या गरारियों के मेली दाँतों के मध्य।
Baffle or baffle plate
व्यारोध या व्यारोधिका पट्ट
गैस या ध्वनि के प्रवाह को मोड़ने या उसका अवमंदन करने वाली युक्ति।
Balance piston
संतुलक पिस्टन
यह पिस्टन बहु - पद पम्प की शाफ्ट पर लगा होता है इसका उपयोग निरूपण तथा चूषण के मध्य प्रणोद में अन्तर को समाप्त करने के लिये किया जाता है।
Balanced core
संतुलित क्रोड
सांचे में एक सिरे पर आलम्बित क्रोड।
Ballistic movement
निर्बाद संचलन
अंगों की सहज, तीव्र, एवं परिशुद्ध गति जो माँसपेशियों के एक विशेष वर्ग के संकुचन के फलस्वरूप प्राप्त होती है।
Ballistics
प्राक्षेपिकी
विज्ञान की एक शाखा, जिसमें प्रक्षेप - पथादि संबंदी अध्ययन किया जाता है।
Band pass filter
बैण्ड पारक निस्यंदक
तरंग संप्रेषण पारक फिल्टर जिसके बैण्ड की प्रेषण सीमा निम्न विक्षेद आवृत्ति (शून्य से अधिक) से लेकर परिमित उच्च आवृत्ति के बीच रहती है।
Band saw
पट्टी - आरा
दो घूर्णी पट्टियों के द्वारा चलाये जाने वाला सिराहीन पट्टीनुमा आरा।
Base circel
आधार - वृत्त
1. गियर के संदर्भ में वह वृत्त् जिससे प्रतिकेन्द्रज वक्र जनित होता है।