logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Jenson hypothesis
जैनसन प्राक्कल्पना
प्रजातीय अतंरों की व्याख्या करने वाली जैनसन द्वार प्रतिपादित प्राक्कल्पना जिसके अनुसार विभिन्न प्रजातियों की बुद्धि जन्म से कम या अधिक होती है। इसमें केवल आनवंशिकता को ही बुद्धि अंतरों का आधार माना गया है।

Jurisprudential model
विधि शास्रीय मॉडल
डोनल्ड ओo लिवर तथा जैम्स पीo शेवर द्वारा प्रस्तावित एक प्रतिरूप। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सार्वजनिक मामलों पर समर्थनीय स्थिति अपनाने में सहायता करना है। मुक्त तथा खुले वाद-विवाद द्वारा मूल्यों के अंतरों को निपटाना इस तर्क प्रधान प्रक्रिया की विशेषता है। इसमें सुझायी गयी शिक्षण विधि में न्यायशास्रीय पृष्ठभूमि के द्वारा सामाजिक मामलों पर चिंतन और समाधान करने की योग्यता का विकास किया जाता है।

Kernel sentence
मूल वाक्य, आधार वाक्य
किसी भाषा के मूल वाक्य जिनसे अन्य वाक्यों की उत्पत्ति होती है। इन वाक्यों के दो अवयव होते हैं। एक संज्ञा पद और दूसरा क्रिया पद।

Keller plan
कैलर योजना
शिक्षा की एक व्यष्टिपरक पद्धति जिसमें अध्ययन सामग्री को स्वअध्ययन इकाइयों में विभाजित किया जाता है। शिक्षार्थी अपनी अपनी गति के अनुसार प्रत्येक इकाई का अध्ययन करते हैं। एक इकाई पूरी करने पर अध्यापक द्वारा उसका मूल्यांकन किया जाता है। उस इकाई पर अधिकार प्राप्ति की पुष्टि होने पर ही शिक्षार्थी अगली इकाई की ओर अग्रसर हो सकता है।

Kainophobia
नव्यता भीति
नयी परिस्थितियों अथवा नयी वस्तुओं से असामान्य विकृत भय।

Kuder-vocational preference record
कूडर व्यावसायिक वरीयता अभिलेख
कूडर द्वारा निर्मित एक तालिका जिसमें अनेक क्रियाकलाप तीन तीन के समूहों में संगठित किए गए हैं। छात्र को यह बताना पड़ता है कि तीनों में से किसको वह सबसे अधिक पसंद करता है और किसको सबसे कम। तालिका में प्राप्तांक निम्न दस क्षेत्रों में छात्रों की पसंद को प्रदर्शित करते हैं -- विज्ञान, कला, संगीत, साहित्य, अभियांत्रिकी, अभिकलन, समाजसेवा, लिपिक वर्गीय कार्य तथा बाह्य क्रियाकलाप।

Laboratory method model
प्रयोगशाला विधि मॉडल
एक शिक्षण प्रतिरूप जिसका लक्ष्य व्यक्ति में अंतर्वेयक्तिक और सामाजिक कौशलों का विकास करना है। इन कौशलों के विकास के फलस्वरूप आत्मबोध तथा समूह संबंधों में नम्यता की वृद्धि होती है।

Laggard
पश्चायित छात्र
छात्र जो मानसिक रूप से क्षीण नहीं होते हुए भी किन्हीं अन्य कारणों से कक्षा में अपने वास्तविक आयु समूह से पिछड़ गया है।

Laissez faire teacher
अहस्तक्षेपी अध्यापक
विद्यार्थियों को शिक्षा प्रधान करने अथवा पाठ योजना आदि कार्यों के प्रति उदासित अध्यापक। यह कक्षा में उपस्थित रहता है परंतु मुख्यतः यह विद्यार्थियों को अपना मार्ग अपने आप चुनने की छूट देता है। विद्यार्थी क्या करना चाहते हैं और कैसे करना चाहते हैं यह वे स्वयं तय करते हैं।

Lalophobia
वाक् भीति
बोलने के प्रति विकृत वितृष्णा अथवा भय।


logo