logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

discussion method
परिचर्चा प्रणाली
निबंध अथवा किसी विषय को छात्रों की पारस्परिक चर्चा या वादविवाद के माध्यम से पढ़ाना।

disguised testing procedure
प्रछ्न्न परीक्षण-प्रक्रिया
छात्रों के बिना जाने हुए उनके परीक्षण की विधि।

disorientation
अनभिविन्यास, स्थिति भ्रांति
समय, स्थान और व्यक्तियों के संदर्भ में परिवेश से उपयुक्त संबंध जोड़ने की योग्यता खो देना और भ्रामक संबंध स्थापित करना।

display room
प्रदर्शन कक्ष
विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में सहायक सामग्री तथा शिक्षा संबंधी वस्तुओं के प्रदर्शन का कक्ष।

dissertation
शोध-निबंध, प्रबंध
किसी विषय पर खोज या अनुसंधान का प्रतिवेदन जो वाचस्पति या स्नातकोत्तर उपाधियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम की अपेक्षाएं पूरी करता हो।

distinction
1. विभेद, 2. विशेष योग्यता वैशिष्ट्य 3. सम्मान
1. दो मदों के बीच संभाव्य अंतर। 2. किसी एक या एक से अधिक विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त करना। 3. समाज में विशेष स्थान प्राप्त करना।

distracter (distractor)
विकर्षक
बहु विकल्प परीक्षण एकांश में दिए गए अशुद्ध विकल्प।

distributed repetition
वितरित आवृत्ति
सिखाने के लिए अभ्यास की अवधि को समय-सीमा के अन्दर अधिक अंतरालों पर रखना।

distribution of ability
योग्यता वितरण
किसी व्यक्ति-समूह में विभिन्न स्तरों पर सामान्य या विशेष योग्यता की आवृत्तियों का वितरण जिसे सारणी अथवा ग्राफ के द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।

district school
जिला विद्यालय
प्रारम्भिक अथवा माध्यमिक विद्यालय जो सामान्यतः ग्राम जिला मंडल द्वारा संचालित हो।


logo