logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

fatline
स्थूल शीर्ष देखिए 'fat'

feature
रूपक (1) क्रिया के रूप में :- किसी समाचार को विशेष महत्व के साथ प्रकाशित करना। (2) संज्ञा रूप में :- मानवीय संवेदना से परिपूर्ण लेख जो तथ्यात्मक समाचार या विवरण से भिन्न होता है।

file
प्रेषण संप्रेषण की किसी विधि की सहायता से समाचार पत्र कार्यालय में समाचार भेजना।

filler
रूपक किसी पृष्ठ के रिक्त स्थान को आवश्यकतानुसार भरने के लिए कोई छोटा समाचार।

film journalism
चलचित्र पत्रकारिता वह पत्रकारिता जो विशेष रूप से फिल्म जगत की गति विधियों पर केन्द्रित होती है।

finger nails
कोष्ठक कोष्ठक चिन्ह ( ) के लिये गंवारू या लोक प्रयोग का शब्द।

first day story
प्रारंभिक समाचार (1) किसी क्रमिक घटना के प्रथम दिवस का समाचार। (2) वह समाचार जो पहली बार प्रकाशित हुआ हो। (3) किसी घटना का तात्कालिक समाचार उसका परवर्ती या द्वितीय विवरण नहीं।

five Ws
षष्ट्ककार, षष्टाका पांच क-कौन, क्या, कब, कहां और क्यों। हिन्दी में 6 'क' होते हैं--छठा होता है 'कैसे'।

flag
महाशीर्ष, संकेतध्वज (1) किसी पत्र-पत्रिका के प्रथम पृष्ठ पर उसका नाम। (2) इस शब्द प्रयोग कागज के उस छोटे टुकड़े या धातु की उस छोटी और पतली पत्ती के लिये भी किया जाता है जो कम्पोजित कालम में किसी स्थान पर यह संकेत करने के लिये खोंस दी जाती है कि इस स्थान पर संशोधन किया जाना है।

flag line
ध्वज रेखा पत्र पत्रिका की परिचयात्मक पंक्ति जो महाशीर्ष के नीचे दी जाती है।


logo